{"_id":"576eced04f1c1b2b64b483ed","slug":"mown-down-by-miscreants-farmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने किसान को गोलियों से भूना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने किसान को गोलियों से भूना
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 26 Jun 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
हत्या के बाद जांच में डाग स्कवायड।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के देवबंद के दिवालहेड़ी गांव में शुक्रवार की रात में खेत पर पानी चलाने गए एक किसान की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाश किसान की ट्यूबवेल पर लगी बिजली की मोटर चोरी कर ले जा रहे थे।
किसान ने उन्हें दबोच लिया। इसी को लेकर उनके बीच झड़प हो गई और किसान को अपनी जान गवानी पड़ी। हत्या के बाद एसएसपी और एसपी देहात घटनास्थल पर पहुंचे।उन्होंने मुआयना करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जबकि बदमाशों की तलाश में मातहतों को कड़े दिशा निर्देश दिए गए हैं। दिवालहेड़ी गांव निवासी इलम सिंह का बेटा अजब सिंह (45) शुक्रवार की देर रात खेत में चल रहे पानी को देखने के लिए गया था। वहां पहुंचने पर उसने देखा कि कुछ बदमाश उसकी बिजली की मोटर चोरी करके ले जा रहे हैं।
विज्ञापन
बदमाशों को देख अजब सिंह ने गाली गलौज शुरु कर दी। देखते ही देखते उनके बीच हाथापाई होने लगी। काफी देर तक झड़प होती रही इसी दौरान बदमाशों ने अजब सिंह की कमर पर सटाकर तमंचे से गोली चला दी। गोली पेट को चीरती हुई बाहर निकल गई।
जिससे अजब सिंह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। जिसके बाद बदमाश चोरी किया मोटर घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गए। सुबह परिजनों को घटना की जानकारी मिली।
वहीं एसएसपी प्रदीप कुमार गुप्ता, एसपी देहात डा. जगदीश शर्मा, सीओ योगेंद्र पाल सिंह और कोतवाल विजय प्रकाश भी मर्डर की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे और मुआयना करते हुए पीड़ित परिजनों से पूछताछ की।
पुलिस को घटनास्थल से एक तमंचा और फरसा मिला है। साथ ही तीन जोड़ी चप्पल भी पड़ी मिली। जिन्हें बदमाशों की बताया जा रहा है। घटनास्थल से बरामद तमंचा और फरसा अजब सिंह का बताया जा रहा है।
तमंचे से गोली भी चली है जिसे किसी बदमाशों के घायल होने की भी बात सामने आ रही है, क्योंकि खेत में कई जगहों पर काफी दूर तक खून बिखरा पड़ा मिला है।
अधिकारियों ने क्षेत्र के सभी चिकित्सकों को गोली या चोट लगे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के बारे में तुरंत पुलिस को सूचना दिए जाने को कहा है। इसके अलावा डॉग स्क्वायड ने भी घटनास्थल की बारीकी से जांच की।
अजब सिंह के बेटे राहुल ने बताया कि पिता खेत में पानी चलाने के बाद मोटर को खोलकर घर ले आते थे। शुक्रवार की रात वह पानी देखने और मोटर खोलने के लिए खेत पर गए थे।
पुलिस ने राहुल की तहरीर पर अज्ञात में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक अजब सिंह अपने पिता इलम सिंह का इकलौता बेटा था। वही अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था।
अजब सिंह के पास 35-40 बीघा जमीन है। वह अपने पीछे पत्नी के अलावा दो लड़के व एक लड़की को रोता बिलखता छोड़ गया है। अजब सिंह की मौत से दिवालहेड़ी गांव में शनिवार को दिनभर मातम परसा रहा।