{"_id":"6a882879d487b6901b056190","slug":"miscreants-snatched-a-car-from-the-driver-at-midnight-and-fled-after-beating-him-up-bathinda-news-c-66-1-spkl1006-102598-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: आधी रात को बदमाशों ने ड्राइवर से कार छीनी, पीटकर हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: आधी रात को बदमाशों ने ड्राइवर से कार छीनी, पीटकर हुए फरार
Fri, 21 Aug 2026 03:59 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Fri, 21 Aug 2026 03:59 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने लुटेरा गिरोह की पहचान कर एक आरोपी को किया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
बठिंडा। वीरवार देर रात शहर में कार छीनने की वारदात से दहशत फैल गई। मित्तल मॉल के पास एक होटल में ठहरे करनाल के व्यापारी के चालक से यह घटना हुई। चालक सुमित कुमार रात करीब 11:30 बजे मित्तल मॉल के पास सामान लेने पहुंचा था तभी 4-5 बदमाशों ने उसे घेर लिया।
बदमाशों ने चालक के साथ मारपीट की और टाटा कंपनी की कार छीनकर फरार हो गए। स्थानीय कोतवाली पुलिस को सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी गई। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने लुटेरा गिरोह की पहचान करके एक आरोपी को काबू कर लिया है। घटना के बाद इलाके के लोगों में डर और चिंता का माहौल है।