फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Body of 6-year-old child found in river; sensation grips the area.

CG News: दो दिन से लापता 6 साल के बच्चे का नाले में मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस

Fri, 21 Aug 2026 01:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 21 Aug 2026 01:32 PM IST
सार

घोटिया थाना क्षेत्र के सुधापाल नाला में आज सुबह 10 बजे एक 6 वर्षीय बच्चे का शव सुधापाल नाले में बरामद किया गया। बच्चे का शव मिलने की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। बच्चे की मौत की खबर का पता चलते ही परिजन मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
Body of 6-year-old child found in river; sensation grips the area.
मृतक बच्चा लखेश्वर मौर्य

विस्तार

जगदलपुर के घोटिया थाना क्षेत्र के सुधापाल गांव में उस वक्त मातम और सनसनी फैल गई, जब दो दिन से लापता 6 वर्षीय बच्चे का शव गांव के ही सुधापाल नाले से बरामद हुआ। शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन


घोटिया थाना प्रभारी वेदलाल नाग के मुताबिक, सुधापाल निवासी लखेश्वर मौर्य (6) 19 अगस्त की सुबह मोहल्ले के कुछ बच्चों के साथ खेलने के लिए घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। काफी देर तक बच्चे के घर नहीं पहुंचने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और ग्रामीणों के साथ आसपास के इलाकों में खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। जब दिनभर तलाश के बावजूद बच्चे का पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने गुमशुदा बच्चे की तलाश शुरू कर दी। पुलिस और ग्रामीणों की टीम आसपास के संभावित स्थानों पर बच्चे को खोजती रही।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह गांव के कुछ लोग सुधापाल नाले की तरफ पहुंचे। इसी दौरान उनकी नजर नाले में पड़े एक बच्चे के शव पर गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। पहचान किए जाने पर शव लखेश्वर मौर्य का निकला। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लोहंडीगुड़ा अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। बच्चे का शव मिलने से गांव में दहशत और चिंता का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed