फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Theft solved within ten hours, two accused arrested

Kotdwar News: दस घंटे में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 21 Aug 2026 04:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 04:10 PM IST
विज्ञापन
Theft solved within ten hours, two accused arrested
कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के कंचनपुर में स्थित नर्सरी के गल्ले से करीब 50 हजार रुपये चोरी करने के मामले में पुलिस ने चोरी के महज दस घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई नकदी बरामद कर ली गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बुधवार रात करीब दो बजे कंचनपुर स्थित नर्सरी में दो चोर घुसे और गल्ले में रखे करीब 50 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर नर्सरी स्वामिनी सुनीता चौरसिया ने पुलिस को तहरीर दी और सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराया। एसएसपी पौड़ी के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने करीब 20 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। रात के समय घटना होने के कारण फुटेज में आरोपियों के चेहरे स्पष्ट नहीं दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस ने मुखबिरों को फुटेज दिखाकर उनकी पहचान करते हुए तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार देर रात मालन नदी के पास से मवाकोट निवासी देवांग सकलानी (19) और घमंडपुर निवासी दीपक सिंह (19) को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी किए गए 50 हजार रुपये बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि आरोपियों का मेडिकल कराने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed