फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news vaishali Sadar Hospital Security Guards Protest hajipur news

Bihar News: चार महीने की सैलरी मांगी तो थप्पड़, हाजीपुर सदर अस्पताल में महिला गार्ड से बदसलूकी का आरोप

Fri, 21 Aug 2026 02:43 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 21 Aug 2026 02:43 PM IST
सार

हाजीपुर सदर अस्पताल में चार महीने से वेतन नहीं मिलने की शिकायत लेकर पहुंची एक महिला सुरक्षा गार्ड के साथ कथित मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। महिला ने डीपीएम के चैंबर में मौजूद राकेश कुमार पर बदसलूकी और थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Bihar news vaishali Sadar Hospital Security Guards Protest hajipur news
सदर अस्पताल में हंगामा करते गार्ड

विस्तार

वैशाली जिले के सदर अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था और कामकाज को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। चार महीने से वेतन नहीं मिलने की शिकायत लेकर अस्पताल प्रबंधन के पास पहुंची एक महिला सुरक्षा गार्ड के साथ कथित तौर पर मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। घटना के बाद अस्पताल में तैनात दूसरे सुरक्षा गार्डों में भी नाराजगी है। गार्डों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

चार महीने से वेतन नहीं मिलने से परेशान हैं गार्ड

जानकारी के मुताबिक, हाजीपुर सदर अस्पताल में तैनात महिला और पुरुष सुरक्षा गार्ड पिछले चार महीने से वेतन नहीं मिलने की वजह से आर्थिक तंगी और मानसिक परेशानी का सामना कर रहे हैं। इसी समस्या को लेकर सभी सुरक्षाकर्मी अपनी शिकायत जिला प्रोग्राम मैनेजर (DPM) के सामने रखने पहुंचे थे।

विज्ञापन

गार्डों का कहना है कि वे लगातार अपनी ड्यूटी कर रहे हैं, लेकिन लंबे समय से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इसी सिलसिले में वे प्रबंधन से भुगतान की मांग करने पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

DPM के चैंबर में बुलाकर बदसलूकी का आरोप

शिकायतकर्ताओं के मुताबिक, बातचीत के दौरान एक महिला सुरक्षा गार्ड को DPM के चैंबर के अंदर बुलाया गया। महिला का आरोप है कि चैंबर में मौजूद और DPM के करीबी बताए जा रहे राकेश कुमार ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने इस व्यवहार का विरोध किया तो राकेश कुमार ने उसे थप्पड़ मार दिया और गाली-गलौज भी की। घटना की जानकारी बाहर मौजूद अन्य सुरक्षाकर्मियों को मिली तो अस्पताल परिसर में नाराजगी बढ़ गई।

घटना के बाद लामबंद हुए सुरक्षा गार्ड

महिला सुरक्षा गार्ड के साथ कथित मारपीट की खबर फैलते ही अस्पताल में तैनात दूसरे सुरक्षाकर्मी भी लामबंद हो गए। गार्डों ने आरोप लगाया कि अपनी मेहनत की कमाई और बकाया वेतन मांगने पर उनके साथ इस तरह का व्यवहार किया जा रहा है। गार्डों के बीच यह चर्चा भी है कि स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कई सरकारी कामकाज में राकेश कुमार का दखल रहता है। आरोप है कि वह अस्पताल के दूसरे सरकारी कर्मचारियों पर भी धौंस जमाते नजर आते हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

मामले के सामने आने के बाद सुरक्षा गार्डों ने जिला प्रशासन से पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। गार्डों का कहना है कि मामले की जांच कर सच्चाई सामने लाई जानी चाहिए। फिलहाल इस पूरे प्रकरण पर DPM और आरोपी राकेश कुमार की ओर से कोई आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है। ऐसे में जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि महिला सुरक्षा गार्ड के साथ वास्तव में क्या हुआ था। हालांकि, अस्पताल परिसर में महिला कर्मचारी के साथ कथित मारपीट की घटना ने स्वास्थ्य विभाग की प्रशासनिक व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed