फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Missing college clerk found in Yamuna

यमुना में मिला कालेज के लिपिक का शव

Wed, 29 Mar 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 29 Mar 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Missing college clerk found in Yamuna
यमुना में लिपिक का शव मिलने पर जमा भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के बेहट में पांच महीने से मानसिक रूप से बीमार चल रहे जनता इंटर कॉलेज के लिपिक का शव हथनीकुंड बैराज पर यमुना नदी में मिला। शव को देख लकड़ी पकड़ रहे कुछ युवकों ने हरियाणा की बैराज चौकी पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। जेब से मिले आई कार्ड से शिनाख्त होने पर हरियाणा पुलिस ने यूपी के थाना मिर्जापुर की बैराज पर स्थित पुलिस चौकी पर इत्तला की। शव को हरियाणा पुलिस ने पीएम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


थाना मिर्जापुर क्षेत्र के अलीपुरा नौगांवा निवासी सुखपाल बेहट के जनता इंटर कॉलेज में लिपिक थे। तीन माह बाद उनका रिटायरमेंट था। पिछले पांच महीने से वे छुट्टी पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया है, कि उनकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। जिसका इलाज चल रहा था। बुधवार की दोपहर में वह घर से कॉलेज जाने की बात कहकर निकले थे। एक ग्रामीण ने बताया कि मिर्जापुर से वाया नौगांवा होकर जाने वाली बस में सवार हुए और बेहट उतर गए।

इसके बाद उन्हें रायपुर जाने वाली बस मेें देखा गया। शाम करीब 5 बजे उनका शव हथनीकुंड बैराज पर हरियाणा की तरफ यमुना नदी में कुछ युवकों ने देखा और बैराज पर स्थित हरियाणा की पुलिस चौकी पर दी।

खबर लगने पर मृतक लिपिक के परिजन भी बैराज पर पहुंच गए। इसके बाद हरियाणा पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचायतनामा भरा और पीएम के लिए भिजवा दिया।


 लिपिक के बेटे अतुल ने बताया कि उसके पिता का पांच साल पूर्व एक्सीडेंट हो गया था। उसके बाद से वे मानसिक रुप से बीमार चल रहे थे। वह हथिनीकुंड क्यों गए। यह बात उनकी समझ से परे है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed