फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Miscreants youth bike, cash looted

बदमाशों ने युवक से बाइक, नगदी लूटी

Sat, 02 Jul 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 02 Jul 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
Miscreants youth bike, cash looted
crime
सहारनपुर के छुटमलपुर में भगवानपुर स्थित एक कंपनी में काम करने वाले युवक से शुक्रवार रात कार सवार बदमाशों ने मारपीट करते हुए बाइक, साढ़े चार हजार रुपये की नगदी और दो मोबाइल लूट लिए।
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देकर बदमाश पीड़ित को बंधक बना खेत में डाल कर फरार हो गए। बंधनमुक्त हुए पीड़ित ने राहगीरों के फोन से परिजनों तथा पुलिस को सूचना दी। आनन फानन में मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और पुलिस की घेराबंदी के चलते बदमाश बाइक को कुछ दूरी पर छोड़ कर भाग खड़े हुए। 
विज्ञापन


फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव रामखेड़ी का सत्यवीर राणा पुत्र कुशलपाल सिंह भाजपा नेता साहब सिंह पुंडीर की भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित दवा कंपनी में नौकरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार की रात आठ बजे वह कंपनी के काम निपटा कर सहारनपुर से अपने गांव जा रहा था। जैसे ही वह बढेढी घोघु और रामखेड़ी गांव के बीच हरियाणा वालों के नलकूप के पास पहुंचा तो सामने आई वैगन आर कार सवार तीन बदमाशों में से दो ने उससे सहारनपुर जाने का रास्ता पूछने के

बहाने रुकवा लिया और तमंचा सटा कर चकरोड पर ले गए। वहां उसके साथ मारपीट करते हुए साढ़े चार हजार रुपये की नगदी, बाइक तथा दो मोबाइल फोन लूट लिए। इसके बाद बदमाश उसे बांध कर वहीं खेत में डाल बाइक सहित फरार हो गए।

किसी तरह बंधन मुक्त हो कर सत्यवीर सड़क पर पहुंचा और सामने से आ रहे गांव के ही दूधियों के फोन से परिजनों तथा कंपनी मालिक को फोन पर लूट की सूचना दी। कंपनी मालिक द्वारा एसपी देहात को लूट की जानकारी दिए जाने के बाद उनके द्वारा एसओ फतेहपुर को मौके पर भेजा गया।


तब तक ग्रामीण भी बड़ी संख्या में घटना स्थल पर पहुंच गए। उनकी घेराबंदी के चलते बदमाश लूटी गई बाइक कुछ दूरी पर छोड़ कर फरार हो गए।
पीड़ित ने जहां कार्रवाई की मांग की है वहीं भाजपा नेता साहब सिंह पुंडीर का कहना है कि पुलिस मामले में लीपापोती कर रही है। उधर एसओ फतेहपुर राजेंद्र सिंह का कहना है कि मामला संदिग्ध हैं फिर भी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed