Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Concealing the number plate proves costly; a fine of 15,500 imposed.

Panchkula News: नंबर प्लेट छिपाना पड़ा महंगा, 15,500 का चालान

Wed, 25 Nov 2026 02:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Concealing the number plate proves costly; a fine of 15,500 imposed.
आगे की प्लेट भी टूटी मिली, ट्रैफिक पुलिस ने बाइक की इंपाउंड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। वाहन की पहचान छिपाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। मंगलवार को एमडीसी क्षेत्र में जांच के दौरान पुलिस ने एक बाइक चालक को पकड़ा। उसकी बाइक की नंबर प्लेट कपड़े से ढकी हुई थी, जबकि आगे की नंबर प्लेट टूटी मिली। पुलिस ने 15,500 रुपये का चालान काटकर बाइक इंपाउंड कर दी।
सिटी ट्रैफिक एसएचओ वरिंदर कुमार के नेतृत्व में टीम एमडीसी क्षेत्र में नियमित जांच कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध बाइक को रुकवाकर दस्तावेजों और यातायात नियमों की जांच की गई। इसमें नंबर प्लेट से छेड़छाड़ के अलावा अन्य उल्लंघन भी सामने आए।
विज्ञापन

डीसीपी अमरिंदर सिंह ने कहा कि नंबर प्लेट पर कपड़ा या टेप लगाकर वाहन की पहचान छिपाने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है। ऐसी हरकत से आपराधिक वारदात या सड़क हादसे के दौरान वाहन की पहचान करने में परेशानी होती है। उन्होंने वाहन चालकों से नंबर प्लेट स्पष्ट और नियमानुसार लगाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed