फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Millions of medicines recovered

लाखों की दवाएं बरामद

Sun, 06 Aug 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 06 Aug 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
Millions of medicines recovered
पकड़ी गई दवाइयों की गिनती करती औषधी निरीक्षक टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के बेहट में सीओ इंदू सिद्वार्थ की अगुवाई में पुलिस टीम ने शनिवार को रवासौली गांव में छापा मारकर दवाओं का बडा जखीरा पकड़ा है।  गांव का ही एक युवक बिना अनुमति के दवाइयों का स्टॉक रखकर क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टरों को सप्लाई कर रहा था।
विज्ञापन


पुलिस की सूचना पर ड्रग्स विभाग की टीम कोतवाली पहुंची और दवाओं की जांच की। पकड़ी दवाओं की कीमत लगभग चार लाख रुपये बताई जा रही है।
शुक्रवार रात सीओ इंदू सिद्वार्थ को मुखबिर से सूचना मिली की कि गांव रवासौली में प्रतिबंधित, सैंपल वाली और अमान्य रूप से दवाओं का बड़ा स्टाक रखा जा रहा है।
विज्ञापन


गांव का एक युवक क्षेत्र में झोलाछाप चिकित्सकों को यहां से गांव-गांव जाकर दवाओं की सप्लाई कर रहा है। सीओ और कोतवाली इंस्पेक्टर वेदपाल गिरी ने भारी पुलिस बल के साथ रात में ही छापा मारा तो यह युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 पुलिस ने उसके मकान के एक कमरे से भारी मात्रा में दवाएं बरामद कीं। इसे पुलिस ने सील करने के साथ ही निगरानी के लिए पुलिस तैनात कर दी थी। जानकारी मिली है कि कुछ प्रतिबंधित दवाएं भी बेची जा रही थीं।

शनिवार सुबह पुलिस की सूचना पर ड्रग इंस्पेक्टर अनामिका अंकुर जैन अपनी टीम के गांव रवासौली पहुंची और दवाइयों को कब्जे में लेकर कोतवाली पहुंची। घंटों जांच के बाद ड्रग्स इंस्पेक्टर ने पुलिस को तहरीर दी।

विभाग की अनुमति के बिना अमान्य तरीके से दवाओं का स्टॉक रखने, प्रतिबंधित दवाओं की स्थिति और झोलाछाप चिकित्सकों को दवाएं भेजने के मामलों की पूरी जांच की जा रही है। इंस्पेक्टर वेदपाल गिरी ने आरोपी परवेज निवासी गांव रवासौली को नामजद कर तहरीर दी है। इस पर एफआईआर दर्ज की जा रही है।  


उधर, इस कार्रवाई के बाद झोलाछाप चिकित्सकों में भी खलबली मच गई। टीम की सूचना मिलते ही कई झोलाछाप चिकित्सकों और मेडिकल स्टोर संचालकों ने दुकानों के शटर बंद किए आैर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed