{"_id":"5a2599294f1c1bee688bfa53","slug":"millions-of-goods-and-cash-theft-from-five-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दुकानों से लाखों का सामान और नगदी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच दुकानों से लाखों का सामान और नगदी चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 05 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
चोरी की जानकारी लेती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के देवबंद में चोरों ने रविवार की रात में तलहेड़ी चुंगी पर एक के बाद एक पांच दुकानों में सेंधमारी कर लाखों रुपये का सामान व हजारों रुपये की नगदी चोरी कर ली। व्यापारियों ने पुलिस के प्रति आक्रोश जताते हुए शीघ्र चोरियों का खुलासा किए जाने की मांग की है।
मोहल्ला बड़जियाउलहक निवासी मो. असलम की तलहेड़ी चुंगी स्थित मदनी मार्केट में शक्ति नाम से इंवर्टर-बैटरी की दुकान है। रविवार की रात चोरों ने उसकी दुकान का शटर उखाड़कर वहां रखे ऑटो रिक्शा के 15 बैट्रे, पांच नये तथा पांच पुराने इंवर्टर के बैट्रे और पांच इंवर्टर चोरी कर लिए।
इसके अलावा चोर गल्ले में रखी करीब 10 हजार की नगदी भी चोरी कर ले गए। असलम के मुताबिक सोमवार को पड़ोसी दुकानदारों ने फोन कर उसे चोरी के बारे में बताया। इसके अलावा चोर बराबर में फरहान, त्रिवेश, सन्नी और फरहान की दुकान में भी सेंधमारी कर सामान और हजारों की नगदी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस का कहना है कि उसे केवल असलम की दुकान में हुई चोरी की तहरीर मिली है। लोगों का आरोप है कि रात में पुलिस गश्त न होने के चलते चोर दुकानों को निशाना बना रहे हैं।