{"_id":"cadda687660e18a760386fddae3f3b19","slug":"man-shot-after-argument-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहासुनी के बाद युवक को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कहासुनी के बाद युवक को गोली मारी
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
Updated Sun, 03 Jan 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलसत गांव में एक व्यक्ति ने मामूली कहासुनी को लेकर हुई मारपीट के बाद युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। जबकि उसका चाचा रिवाल्वर की बट लगने से चोटिल हो गया। जिन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
शनिवार को कुलसत गांव निवासी शांति गांव में स्थित बाग में सफाई का कार्य कर रहा था। इस दौरान गांव का सोनू (36) अपने भतीजे शिवम (18) के साथ वहां से गुजर रहा था। उन्हें देख शांति ने उन पर गलत टिप्पणी करना शुरु कर दिया। जिसको लेकर उनके बीच बहस होने लगी।
आरोप है कि शांति गाली गलौज करने लगा। जब सोनू ने इसका विरोध किया तो शांति ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर की बट से उसके सिर पर हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। बीच बचाव कराने लगे शिवम पर शांति ने अचानक ही फायर खोल दिया। जिसमें गोली शिवम के हाथ में लगने से वह घायल हो गया।
विज्ञापन
गोली की आवाज सुनकर आसपास काम कर रहे लोग मौके पर पहुंच गए और उन्होंने शांति को दबोच लिया। लेकिन वह उनके चुंगल से निकलकर फरार हो गया। जबकि ग्रामीणों ने उसका लाइसेंसी रिवाल्वर छीन लिया।
बाद में जानकारी होने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरेशपाल सिंह और इंस्पेक्टर विजय प्रकाश पुलिस फोर्स व पीएसी बल के साथ गांव में पहुंचे और घटना की बाबत जानकारी लेते हुए घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने हमलावर की तलाश में उसके घर दबिश भी दी लेकिन वह फरार मिला। इंस्पेक्टर विजय प्रकाश ने बताया कि तहरीर मिल गई है। रिपोर्ट दर्ज कर जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।