{"_id":"58e14b254f1c1bc06e5b46c5","slug":"loot-ke-virodhh-mein-ki-thi-shah-aalam-ki-hatya","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के विरोध पर की थी शाह आलम की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट के विरोध पर की थी शाह आलम की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
पुलिस द्वारा पकड़े गये टैंपो चालक के हत्यारोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। गागलहेड़ी में भगवानपुर रोड पर काली नदी चौकी के पास सात दिन पूर्व हुई हरिद्वार के टैंपो चालक की हत्या लूट का विरोध करने पर की गई थी। रविवार को पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से तमंचे कारतूस के अलावा मृतक का ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आई कार्ड, पर्स एवं मोबाइल बरामद किया है।
सहारनपुर में 26 मार्च की रात को टैंपो से सवारियां छोड़कर अपने घर जा रहे ग्राम गढ़मीरपुर थाना रानीपुर, हरिद्वार, उत्तराखंड निवासी शाह आलम पुत्र जाहिद की बदमाशों ने गागलहेड़ी में भगवानपुर रोड, काली नदी चौकी पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्यारों को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच एवं गागलहेड़ी पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई।
नगर पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने माली मंदिर के पास पुंडैन रोड गागलहेड़ी से तीन युवकों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवकों ने अपना नाम सचिन उर्फ मोनू निवासी डाबकी, थाना लक्सर, हरिद्वार, आजाद उर्फ लाल्ला निवासी ग्राम कुआंखेड़ा, थाना लक्सर तथा हिमांशु निवासी ग्राम भूरनी, थाना लक्सर, हरिद्वार बताया।
विज्ञापन
पुलिस ने तीनों के पास से तीन तमंचे, कारतूस, मृतक से लूटा गया पर्स, मृतक का ड्राइविंग लाइसेंस, मोबाइल फोन, वोटर आईकार्ड, एक अन्य मोबाइल फोन तथा चोरी की एक बाइक बरामद की है।
एसपी सिटी संजय सिंह ने बताया कि पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि तीनों ने ही टैंपो चालक शाह आलम की लूट का विरोध करने पर रात 10 बजे हत्या कर दी थी। वह उनसे भिड़ गया था। जिस कारण उन्होंने शाह आलम को गोली मार दी। उसके बाद वे बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।