फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Killing two women

दो महिलाओं की हत्या

Wed, 21 Oct 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद-सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद-सहारनपुर Updated Wed, 21 Oct 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
बचीटी गांव में ससुरालियों ने कार की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया, जबकि आरोपी फरार हो गए। मृतका के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


उधर थाना देहात कोतवाली के गांव सलेमपुर भूखड़ी में महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई।  महिला के ससुर और अन्य लोगों ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। 
विज्ञापन

  
गंझेड़ी गांव निवासी याकूब अली ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसकी भतीजी शबनम की शादी वर्ष 2013 में बचीटी गांव निवासी इंतजार के साथ हुई थी। शादी में हैसियत से बढ़कर दान दहेज दिया गया था, लेकिन उसके ससुरालिए इससे खुश नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके चलते वह उसे आए दिन ताने देते रहते थे। आरोप है कि पिछले कई माह से ससुरालिए शबनम पर मायके से कार लेकर आने का दबाव बनाते हुए उसका शारीरिक और मानसिक शोषण कर रहे थे। याकूब का आरोप है कि कई बार तो ससुरालियों ने इसी मांग के चलते उसे मारपीट कर घर से भी निकाल दिया। जिम्मेदार लोगों ने समझा बुझाकर उसे ससुराल भिजवाया।

कुछ दिनों तक तो शबनम ठीकठाक रही, लेकिन उसके बाद ससुरालियों ने फिर से उसे परेशान करना शुरू कर दिया। शबनम ने जब परिवार की आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए उनकी मांग पूरी करने से इंकार किया तो मंगलवार की रात्रि उन्होंने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

जब इसकी जानकारी पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि मृतका के चाचा याकूब की तहरीर पर पति, ससुर, देवर व सास के खिलाफ आईपीसी की धारा 498ए, 304बी व 3/4 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
 
थाना देहात कोतवाली के गांव सलेमपुर भूखड़ी निवासी जुल्फान मजदूरी करता है। मंगलवार की शाम वह नागल के गांव पंडौली क्षेत्र में ठेकेदार के साथ मजदूरी करने घर से चला गया था। रात में उसकी पत्नी खुर्शीदा (40) कमरे में सोई थी जबकि चार बच्चों में दो बेटे और दो बेटियां बरामदे में सोए।

बुधवार सुबह दस वर्षीय अजीम ने अपने दादा हासिम को बताया कि उसकी मां उठ नहीं रही है। ससुर और अन्य लोगों ने जब चारपाई पर खुर्शीदा को देखा तो वह मृत हालत में मिली।

उसकी जीभ भी बाहर निकली थी और चेहरे पर भी खरोचों के निशान थे। ग्रामीणों का कहना है कि शव की स्थिति देख कर गला घोंटकर हत्या लग रहा है। कुछ लोगों ने उसकी हालत देखते हुए रेप की भी आशंका जाहिर की है।
सूचना मिलने पर थाना देहात कोतवाली एसओ एमएस गिल भी मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

एक दिन पहले हुआ था दंपति में झगड़ा
सहारनपुर। सलेमपुर के कुछ ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को जुल्फान का बीवी खुर्शीदा से झगड़ा हुआ था। झगडे़ के बाद ही जुल्फान काम पर चला गया था। एसओ ने बताया कि जब ठेकेदार से संपर्क किया गया तो उसने जानकारी दी है कि जुल्फान मंगलवार की शाम ही उसके पास से चला गया था और उसके बाद से न तो घर पहुंचा और न ही उसका कुछ अता पता है। ऐेसे में पुलिस को हत्या में उसका हाथ होने का भी शक है।


दूसरे संभावित कारणों को भी ढूंढ रही पुलिस
महिला की मौत की परिस्थितियों को जांचते हुए पुलिस दूसरे संभावित कारणों को भी ढूंढ रही है। इनमें अवैध संबंध के शक के साथ ही रेप की आशंका के हालात की पड़ताल की जा रही है। थाना प्रभारी एमएस गिल का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर ही आगे कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed