{"_id":"58ab336b4f1c1b0a53b237cb","slug":"kidnapped-young-man-crushed-stone-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण कर युवक की पत्थरों से कुचलकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहरण कर युवक की पत्थरों से कुचलकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 21 Feb 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन में हत्या का खुलासा करते एसएसपी लव कुमार।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ग्राम मिर्जापुर के एक युवक का तीन दिन पूर्व अपहरण करके पत्थरों से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया और शिवालिक के चापर खोल में शव फेंक दिया। पुलिस ने हत्या का खुलासा कर उत्तराखंड के कुंजा ग्रांट के रहने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें मृतक युवक की मंगेतर का प्रेमी भी शामिल है। प्रेमिका की शादी रोकने के लिए उसने हत्या की है। पुलिस के मुताबिक युवती भी इस षडयंत्र में शामिल रही है।
बेहट क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर निवासी आदिल (20 वर्ष) पुत्र लियाकत 18 फरवरी को गांव से लापता हो गया। परिजनों ने काफी तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। परिजनों ने आदिल के अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी।
एसएसपी लव कुमार ने थाना मिर्जापुर और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम का गठन कर मामले के खुलासे में लगाया। एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू की और संदेह के आधार पर देहरादून जिले के विकासनगर क्षेत्र के गांव कुंजा ग्रांट निवासी अफरोज को हिरासत में लिया। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने पूरे मामले का खुलासा कर दिया। जिस पर पुलिस ने कुंजा ग्रांट के ही मारूफ और शाकिर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
एसएसपी के मुताबिक पूछताछ में अफरोज ने बताया कि उसने अपने मामा शाकिर और दोस्त मारूफ के साथ मिलकर ग्राम मिर्जापुर से आदिल का बाइक पर ही अपहरण किया और जंगल में ले जाकर शराब पिलाई। उसके बाद पत्थरों से कुचलकर एवं गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर ग्राम सफीपुर के खोल से आदिल के शव को बरामद कर लिया। खून से सने हुए पत्थर भी वहां पड़े हुए मिले, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
18 फरवरी की रात को ही कर दी थी आदिल की हत्या एसएसपी लव कुमार ने बताया कि आरोपी आदिल को 18 फरवरी को अपने साथ ले गए। आरोपियों ने उसी दिन शाम को उसको जंगल में ले जाकर मार डाला था।
गांव से ही ली शराब की बोतलें
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने आदिल के साथ गांव की एक दुकान से ही शराब और सोडा की बोतलें लीं। पुलिस और परिजनों ने आदिल के लापता होने के बारे में दुकान पर पहुंचकर पता किया तो वहां मौजूद लोगों ने आदिल को तीन लोगों के साथ जाने की बात कही।
14 मार्च को होनी थी शादी
पुलिस ने बताया कि आदिल की कुंजा ग्रांट की एक युवती से शादी तय हो चुकी थी। 19 को ही आदिल को अपनी मंगेतर की पसंद का शादी का जोड़ा लेने के लिए जाना था जबकि उसकी शादी 14 मार्च की तय हो चुकी थी।
पहले शराब पिलाई, फिर पत्थरों से कुचल डाला
सहारनपुर। विकासनगर के ग्राम कुंजा ग्रांट में रिश्ता तय होना ग्राम मिर्जापुर निवासी आदिल की मौत का कारण बन गया। पुलिस के अनुसार आदिल की मंगेतर ने आदिल को रास्ते से हटाने के लिए अपने प्रेमी अफरोज के साथ आदिल की मौत का पूरा षड्यंत्र रचा। उसके बाद प्रेमी अफरोज को भेजा आदिल की हत्या करने के लिए।
पुलिस के अनुसार अफरोज अपने मामा साकिर और साथी मारुफ के साथ आदिल की हत्या की तैयारी करके मोटरसाइकिल पर 18 फरवरी को मिर्जापुर पहुंचा। अफरोज का गांव में पहले से ही अपनी रिश्तेदारियों में आना जाना था, इसलिए आदिल उन्हें पहचानता था।
उनका आपसी मेलजोल भी था। गांव में पहुंचने पर अफरोज एवं उसके साथियों को आदिल गांव की सड़क पर ही मिल गया। पहले सभी ने मिलकर गांव में ही चाय पी। फिर जंगल में जाकर शराब पीने का प्लान बनाया। गांव की एक दुकान से सोडे की बोतलें लीं और बाइक से ही जंगल की ओर निकल गए। पुलिस पूछताछ में अफरोज और उसके साथियों ने बताया कि ग्राम सफीपुर क्षेत्र में खोल के पास बैठकर सभी ने शराब पी। उन्होंने खुद तो थोड़ी शराब पी, आदिल को काफी शराब पिला दी, जिससे उसे अधिक नशा हो गया।
अफरोज ने बताया कि सबसे पहले उसने ही पास पड़े एक नुकीले पत्थर को उठाकर आदिल के सिर पर पीछे से प्रहार किया। जिससे आदिल चीखते हुए गिर पड़ा। उसके बाद तीनों ने ही पत्थर उठाकर उसके सिर और मुंह पर मारे। इसके बाद उसका गला घोंटा जिससे आदिल जिंदा न बच सके। आदिल को मारने के बाद उसे खोल में धक्का दे दिया और वहां से आ गए।
प्रेमिका से निकाह करना चाहता था आरोपी
पूछताछ में अफरोज ने बताया कि उसके गांव की ही हिना से आदिल का निकाह तय हुआ था, जिसका अगले माह निकाह होना था। जबकि वह हिना से इश्क करता था और उससे ही निकाह करना चाहता था। जिस कारण आदिल को अपने रास्ते से हटाने के लिए उसने उसकी हत्या कर दी। आदिल की हत्या के षड्यंत्र में मंगेतर भी शामिल रही।
एसएसपी लव कुमार ने बताया कि अफरोज ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर हत्या का षड्यंत्र रचा और इसे अपने साथी मारूफ एवं मामा शाकिर के साथ मिलकर अंजाम दिया। एसएसपी का कहना है कि आदिल के भाई साजिद की ओर से चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिसमें हिना का नाम षडयंत्र करने में शामिल किया गया है। फिलहाल युवती को हिरासत में नहीं लिया गया है। जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बाइक से पकड़े गए
पुलिस ने बताया कि गांव में पूछताछ की गई तो लोगों ने बताया कि आदिल जिन लोगों के साथ बाइक पर गया, उस बाइक पर स्पोर्ट्स लिखा हुआ था, जो पहले भी कई बार गांव में देखी गई थी। उससे ही आरोपियों के बारे में जानकारी हुई और पुलिस ने तीनों आरोपियों को 20 फरवरी की सुबह गांव कुंजा ग्रांट से दबोच लिया।