फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Jaffer's third murder accused arrested

जाफर हत्याकांड का तीसरा आरोपी दबोचा

Mon, 19 Dec 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 19 Dec 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Jaffer's third murder accused arrested
जाफर हत्याकांड का आरोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर शहर की मंडी कोतवाली के पास हुई जाफर की लूट के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद करने का दावा किया है। इस हत्या के दो आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन


 बुधवार की रात लगभग 10 बजे अपनी दुकान बंद करके घर जा रहे मोहल्ला कंबोह कटहरा निवासी जाफर की बदमाशों ने बैग छीनने का विरोध करने पर गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


पुलिस हत्या के आरोप में फरार चल रहे एक आरोपी की तभी से तलाश कर रही थी। रविवार को मुखबिर से पुलिस को आरोपी की शहर के चिलकाना अड्डे पर होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने चिलकाना अड्डे पर पहुंचकर हत्या के तीसरे आरोपी शहजाद की घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उसके पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा एवं कारतूस बरामद करने का दावा किया है। पकड़ा गया आरोपी शहजाद कोतवाली देहात क्षेत्र के मोहल्ला राहत कालोनी निवासी है।


साबरी का बाग, गली नंबर 10 निवासी साकिब को तो भीड़ ने घटना के बाद भागते समय ही पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था, जबकि दूसरे आरोपी ग्राम ताहरपुर निवासी मुंतजिर को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed