फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   In Quasimpur stone pelting, three injured

कासिमपुरा में पथराव, तीन लोग घायल

Wed, 18 May 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद Updated Wed, 18 May 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
कासिमपुरा गांव में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच पथराव हो गया। जिसमें दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को समझाकर शांत किया और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


कासिमपुरा गांव निवासी मूर्ति देवी सोमवार की रात्रि बिजली न आने के चलते बच्चों को लेकर घर के बाहर बैठी थी। इसी दौरान वहां पहुंचा गांव का बबलू किसी बात को लेकर उससे बहस करने लगा। उस समय तो मूर्ति देवी ने उसे समझाकर वहां से भेज दिया।
विज्ञापन


मूर्ति देवी के बेटे सतीश कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर के अनुसार थोड़ी देर बाद बबलू अपने साथी शोभित, जोनी और राजीव के साथ लाठी डंडों से लैस होकर वहां पहुंचा और गाली गलौज करते हुए मां मूर्ति देवी के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसमें वह घायल हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान शोर की आवाज सुनकर बीच बचाव को बाहर आई परिवार की रेनू पर भी उक्त लोगों ने हमला कर दिया। नाक और सिर में चोट लगने के कारण वह घायल हो गई। इतना ही नहीं उक्त लोगों ने पथराव भी किया।

वहीं, दूसरे पक्ष के बबलू की पत्नी रंजीता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि रात करीब नौ बजे पति शौच कर वापस घर लौट रहा था। तभी रास्ते में मिले मुनेश, सतीश, राजकुमार और आजाद जो शराब के नशे में धुत थे ने उसे रोक लिया और उसके साथ गाली गलौज करने लगे।

आरोप लगाया कि जब पति ने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने उस पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। जिसमें वह घायल हो गया। रंजीता ने भी सतीश पक्ष पर पथराव करने का आरोप लगाया है। 


बाद में जानकारी होने पर कोतवाल विजय प्रकाश मय फोर्स मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत करते हुए घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed