फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   in Gangoh havoc of Rogues

गंगोह में बदमाशों का कहर

Mon, 09 Jan 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोह
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोह Updated Mon, 09 Jan 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
पुलिस से बेखौफ बदमाश तमंचों के बल पर एक घर से 20 हजार की नगदी, एक तोला सोना और एक गैस सिलेंडर लूट ले गए। वारदात के दौरान एक बदमाश को महिला ने पकड़ लिया, लेकिन उसके साथी उसे छुड़ा कर फरार होने में सफल रहे। इसके अलावा एक बंद पड़े मकान से भी चोरों ने करीब 12 हजार रुपये की नगदी और एक लाख रुपये मूल्य के जेवर चोरी कर लिए।
विज्ञापन


शनिवार रात करीब साढ़े तीन बजे तीन बदमाश मोहल्ला गुजरान निवासी नवाब के घर में घुस गए और बक्से में रखा सामान चोरी करने लगे। आहट सुनकर नवाब की पत्नी अनवरी और बच्चों की आंख खुल गई। बदमाशों को देख उन्होंने शोर मचा दिया।
विज्ञापन


बदमाशों ने उन्हें तमंचों से आतंकित करते हुए जान से मारने की धमकी दी और वहां रखे 20 हजार रुपये, एक तोला के सोने के कुंडल एवं एक गैस सिलेंडर लूटकर ले जाने लगे। उधर, शोर सुनकर मोहल्ले में जाग हो गई और वहां लोग इकट्ठा हो गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाश लोगों को तमंचों से आतंकित करते हुए भागने लगे। अनवरी ने एक बदमाश को दबोच लिया, लेकिन बदमाश के साथी उसे छुड़ाकर भाग गए। कोतवाली में दी गई तहरीर में अनवरी ने मोहल्ला कुरैशियान निवासी उक्त बदमाश को पहचानने का दावा करते हुए कार्रवाई की मांग की है। 

इसके अलावा मोहल्ला मखदूम जहां निवासी तसनीम अहमद के बंद मकान को भी चोरों ने निशाना बनाया। वह दो-तीन दिन से   परिजनों सहित बाहर गए हुए थे। रविवार सुबह पड़ोस में रहने वाले उसके भाई मुकीम ने उसके घर के ताले टूटे देख भाई और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे तसनीम ने बताया कि चोर करीब 12 हजार रुपये की नकदी और एक लाख रुपये कीमत के जेवर चोरी कर ले गए हैं। 


गंगोह में चोरी की तीसरी वारदात मेन बाजार में हुई। यहां चोर इंद्रसेन पटवा की दुकान में पीछे से सेंधमारी कर अंदर घुस गए। चोरों ने गल्ले में रखी करीब पांच हजार की नगदी और कुछ सामान चोरी कर लिया। सुबह दुकान खोलने पर चोरी का पता चला। एक ही रात में लगातार हुई वारदातों ने लोगों   की नींद उड़ा दी है। लोगों ने  रात में पुलिस गश्त बढ़ाए जाने की मांग की है। उधर, कोतवाल ने बताया कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed