{"_id":"57d5b70e4f1c1b3d3b31c983","slug":"home-burglary-by-drug","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ सुंघाकर घर में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीला पदार्थ सुंघाकर घर में चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, नानौता
Updated Mon, 12 Sep 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
नानौता में चोरी के बाद बिखरा सामान दिखाता पीड़ित।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने शनिवार की रात एक मकान में घुस कर नींद में ही स्कूल संचालक के परिवार को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और करीब ढाई लाख रुपये के जेवरात व 23 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली। पीड़ित मकान मालिक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
नगर के मोहल्ला शेखजादगान स्थित चंदी चौक निवासी मोहम्मद रईस सिद्दीकी के मकान में शनिवार की रात दीवार फांदकर चोर घुस गए। सिद्दीकी ने बताया कि चोर उसके पुत्र हिदायत सिद्दीकी व पुत्रवधू हबीबा को नशीला पदार्थ सुंघाकर कानों में पहने सोने के कुंडल व बालियां, गले की चेन, अलमारी खोलकर उसमें से दो जोड़ी सोने के कंगन, दो अंगूठी, एक लॉकेट व ब्रिफकेस में रखी 23 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ले गए।
घटना की जानकारी परिवार को सुबह जागने पर घर के कमरे में फैला सामान व कानों से गायब जेवरात आदि देख लगी। उधर, रविवार की सुबह चोरी की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शक के आधार पर दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।