फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   History-Maroof arrested

इनामी हिस्ट्रीशीटर मारूफ गिरफ्तार

Sun, 10 Apr 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 10 Apr 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर के तीतरो में पुरानी रंजिश में तीतरो थाना क्षेत्र के धानवा गांव में एक ही परिवार में दो बेटों की हत्या से लेकर गैंगस्टर, गोवध समेत अन्य दर्जनों मामलों में वांछित चल रहा पांच हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर मारूफ को बहलोलपुर अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


तीतरो पुलिस ने उसके कब्जे से कारतूस समेत एक तमंचा बरामद किया है। इस हिस्ट्रीशीटर का धानवा के साथ ही क्षेत्र में खौफ रहा है। तीतरो थाना प्रभारी गुरचरण सिंह के मुताबिक पुरानी रंजिश के चलते धानवा के रहने वाले मारूफ ने नौ अन्य साथियों की मदद से वर्ष 2000 में अपने ही गांव के निवासी रामजीलाल के पुत्र शिव कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


इस घटना में थाना तीतरों में धारा 302, 147, 148,307, 452, 323, 325, 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मामले में कोर्ट ने इस आरोपी और अन्य नौ साथियों को उम्रकैद और दस   हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में न्यायालय से जमानत अपील पर रहकर मारूफ धावना में रामजीलाल के परिवार और हत्याकांड में गवाह सुशील कुमार को धमकियां देता रहा। इसके बाद वर्ष 2003 में  मारूफ ने रामजीलाल के ही दूसरे बेटे सुशील कुमार की भी हत्या कर दी।


सुशील कुमार अपने भाई शिव कुमार की हत्या में गवाह के  साथ ही पैरोकार भी था। इस हत्याकांड के बाद तीतरो पुलिस ने आरोपी की कुर्की की थी।

रामजीलाल और कुछ अन्य ग्रामीणों की माने तो रामजीलाल सैनी के सामने लिए गए एक घेर को लेकर इस परिवार का मारूफ और दिलशाद पक्ष के लोगों के साथ कुछ विवाद हो गया था। मामला इतना बढ़ा कि यह रंजिश आगे चलकर दो हत्याओं की वजह बन गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed