{"_id":"14d5ac97ace6330e444eb73b44139ec2","slug":"high-tension-line-coil-falling-death-of-a-faithful-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन का तार गिरने से एक श्रद्धालु की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईटेंशन लाइन का तार गिरने से एक श्रद्धालु की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 25 Sep 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मनिहारान में माता शाकंभरी देवी की पद यात्रा के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के ऊपर ट्रक की टक्कर के बाद पोल टूटने से हाईटेंशन लाइन का तार गिर गया, जिससे तीन महिला समेत छह श्रद्धालु झुलस गए।
जिसमें एक की उपचार के दौरान मौत हो गई घटना के बाद पद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। गुस्साए श्रद्धालुओं ने हाईवे पर जमकर हंगामा किया। उनका कहना था कि 108 पर फोन करने के बाद भी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची और उन्हें खुद ही घायलों को लेकर जिला चिकित्सालय जाना पड़ा।
शामली के मुहल्ला भरगंडी से माता शाकंभरी देवी के लिए पद यात्रा जा रही थी। जैसे ही वह दिल्ली रोड हाईवे पर मनानी मार्ग के पास पहुंची तो तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने सड़क किनारे खडे़ विद्युत पोल में टक्कर मार दी। जिससे हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्राली पर जा गिरे।
विज्ञापन
करंट लगने से संतोष, इंद्रो, गीता, राहुल, पीरू व एक अन्य बच्ची झुलस गए। घटना के बाद 108 पर फोन किया गया काफी देर तक भी जब एंबुलेंस नहीं पहुंची तो श्रद्धालुओं ने हाईवे पर जमकर हंगामा किया और जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने श्रद्धालुओं को समझा बुझा कर शांत करने का प्रयास किया।
आधा घंटे बाद पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया और वाहनों का आवागमन शुरू कराया। इसके बाद श्रद्धालु झुलसे लोगों को स्वयं ही लेकर सहारनपुर जिला चिकित्सालय पहुंचे, जहां राहुल(18) की मौत हो गई। पुलिस ट्रक चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।