फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Gray's sandy slaughter in Malakpur

मलकपुर में ग्रामीण की गला रेतकर हत्या

Tue, 23 May 2017 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 23 May 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
Gray's sandy slaughter in Malakpur
इंद्राज की हत्या पर बिलखती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के बेहट के थाना मिर्जापुर क्षेत्र के मलकपुर निवासी एक ग्रामीण की गला रेतकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। मृतक के पेट में भी धारदार हथियार के घाव बने हुए है।
विज्ञापन


सूचना पर परिजन और ग्रामीणों के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि अभी तक हत्या  की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी। पुलिस तहरीर मिलने का इंतजार  कर रही है। 
विज्ञापन


गांव मलकपुर निवासी इंद्राज (42) की पुत्रवधू सहारनपुर अस्पताल में भर्ती है। रविवार की सुबह इंद्राज अस्पताल में खाना लेकर गया था। देर शाम वह अस्पताल से घर के लिए चला था। 3
विज्ञापन
विज्ञापन


जब देर रात तक भी वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। सोमवार सुबह गांव के कुछ बच्चे, गांव कांसेपुर के पास स्थित एक आम के बाग में आंधी में नीचे गिरे आम चुनने गए थे।

यहां उन्होंने खून से लथपथ लाश देखी तो वे शोर मचाते हुए गांव की तरफ दौड़ पड़े। बच्चों की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंची तो उन्होंने मृतक की शनाख्त इंद्राज के रूप में की। 

इसके बाद परिजन आए। मृतक की गला रेतकर हत्या की गई थी। उसके पेट में भी किसी  धारदार हथियार से वार किए  गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने  जांच पड़ताल की और शव को पंचनामा भरने के बाद पीएम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि इंद्राज की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।


पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी विंध्याचल तिवारी ने बताया कि अभी तक मृतक के परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed