फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Gangoh mown down in a farmer, killed

गंगोह में किसान को गोलियों से भूना, मौत

Thu, 17 Nov 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 17 Nov 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
Gangoh mown down in a farmer, killed
हत्‍या
सहारनपुर के गंगोह में बाइक पर गांव लौट रहे एक किसान की बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां बरसाकर हत्या कर दी और फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


मृतक शामली क्षेत्र के चौसाना का निवासी था। परिजनों ने रंजिश के चलते हत्या किए जाने का  आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुटी है। शामली जिले के चौसाना निवासी 40 वर्षीय हनीफ राव पुत्र रज्जाक बुधवार शाम बाइक पर गंगोह से करनाल हाईवे पर होता हुआ चौसाना वापस लौट रहा था।
विज्ञापन


तभी बाइक सवार कुछ बदमाश उसका पीछा करने लगे। पीछा किए जाने का अहसास होते ही उसने बाइक दौड़ा दी।  बदमाशों ने फिर भी उसका पीछा नहीं छोड़ा तो वह गांव नया कुंडा बसी के नजदीक एक भूसे के कूप के पीछे छिप गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीछे से आ रहे बदमाशों ने उसे देख लिया। वह बाइक छोड़कर जान बचाने के लिए खेतों में भागने लगा लेकिन बदमाशों ने पीछा करते हुए उसे गोलियों से भून दिया। 

उसे कई गोली लगी और वह लहूलुहान होकर खेतों में गिर पड़ा। जब तक ग्रामीण उसके पास पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उधर ग्रामीणों को आता देखकर बदमाश  फरार हो गए।

सूचना पर गंगोह और चौसाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसकी जेब से निकले कागजातों के आधार पर उसकी शिनाख्त होने पर पुलिस ने उसके परिजनों को सूचित किया। 


सीओ बृजपाल सिंह जाखड़ ने बताया कि मृतक के परिजन रंजिश के चलते हत्या किए जाने की बात कहते हुए तहरीर देने की बात कह रहे हैं। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed