{"_id":"57f009c84f1c1b9a115741cd","slug":"four-members-of-the-gang-who-robbed-passengers-holding","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों से लूट करने वाले गिरोह के चार सदस्य पकड़े ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यात्रियों से लूट करने वाले गिरोह के चार सदस्य पकड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 02 Oct 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
पकड़े गए चोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में जीआरपी सहारनपुर ने चलती ट्रेनों से यात्रियों से सामान लूटने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पकड़ा है। यह लोग गाजियाबाद, मुरादाबाद, आगरा और सहारनपुर तक घटनाओं केे अंजाम देते थे। पुलिस ने उनके पास से भारी मात्रा में लूट गया सामान भी बरामद किया है।
सीओ जीआरपी बीपी सिंह जाखड़ ने बताया कि ट्रेनों में बढ़ती लूट और चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस महानिदेशक रेलवे ने अभियान चलवाया हुआ है। इसी क्रम में जीआरपी सहारनपुर ने शुक्रवार की रात ट्रेन में लूट करने वाले एक गिरोह के चार सदस्यों को धर दबोचा। पकड़े गए लुटेरों में राहुल सोनी उर्फ राजीव निवासी इंदिरा नगर थाना गाजीपुर लखनऊ, जान मोहम्मद उर्फ जॉनी पुत्र हलीम निवासी गांव थाना बरुआ झांसी, भरत पुत्र रामप्रसाद निवासी थाना हिंडोरिया, मध्य प्रदेश तथा अशोक पुत्र नंदराम निवासी बुद्घ विहार गाजियाबाद शामिल हैं। यह लोग गाजियाबाद, हजरत निजामुद्दीन, मुरादाबाद, आगरा रूट पर घटनाओं को अंजाम देते थे। बदमाशों को पकड़ने वाली टीम में जीआरपी थाना इंचार्ज आशुतोष, एसआई धर्म सिंह, एसआई अरविंद कुमार शामिल रहे।
बदमाशों से सामान की बरामदगी
जीआरपी ने बदमाशों के पास से चार सोने की चूड़ियां, एक सोने की चेन, सोने की तीन अंगूठी, 15 मोबाइल, चार ट्रॉली बैग, एक कैमरा, तीन ब्रांडेड घड़ियां, एक निकोन कैमरा, पांच हजार रुपये नकदी, चार लेडीज पर्स, दर्जनों बैंक एटीएम कार्ड आदि सामान बरामद किया है।