{"_id":"58b464314f1c1bde668309c3","slug":"four-crooks-who-robbed-the-bank-manager-was-finally-picked-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक मैनेजर से लूट करने वाले चार बदमाश दबोचे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक मैनेजर से लूट करने वाले चार बदमाश दबोचे
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 28 Feb 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
बैंक मैनेजर से लूट में पकड़े गए बदमाश।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में दो माह पूर्व सिंडिकेट बैंक की सबदलपुर शाखा के प्रबंधक से 3.24 लाख रुपये की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने ग्राम रत्नाखेड़ी के जंगल में नहर पटरी पर हुई मुठभेड़ के बाद लूट के चारों आरोपियों को धर दबोचा है।
पुलिस ने उनके पास से बैंक मैनेजर से लूटी गई रकम के 52,200 रुपये बरामद किए हैं। सबदलपुर गांव की सिंडिकेट बैंक शाखा के प्रबंधक मोहल्ला मदनपुरी कालोनी निवासी प्रवीण कुमार जैन तीन जनवरी को सुबह घंटाघर की सिंडिकेट बैंक की शाखा से 3.24 लाख रुपये निकालकर अपने एक्टिवा स्कूटर से अपने बैंक जा रहे थे।
गंगोह रोड स्थित बितिया पुल पर बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे से आतंकित कर उनसे 3.24 लाख रुपये लूट लिए थे। एसएसपी ने थाना कुतुबशेर पुलिस प्रभारी जितेंद्र कालरा एवं क्राइम ब्रांच की स्वाट प्रभारी अनिल कपरवान एवं सर्विलांस प्रभारी मुबारिक हसन के नेतृत्व में संयुक्त टीम बनाई थी।
विज्ञापन
सोमवार को एसएसपी लव कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि संयुक्त टीम को ग्राम रत्नाखेड़ी के जंगल में स्थित नहर पटरी मजार पर कुछ बदमाशों के लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में होने की सूचना मिली।
पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर ली। इसी दौरान बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी और भागने का प्रयास किया। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने चार लोगों को धर दबोचा।
एसएसपी लव कुमार ने बताया कि पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो आरोपियों ने बैंक मैनेजर से लूट किए जाने का खुलासा किया। पुलिस ने उनके पास से बैंक मैनेजर से लूटे गए 3.24 लाख रुपयों में से 52200 रुपये भी बरामद किए।
इसके अलावा बैंक लूट का बैग, कागज, एटीएम, तीन तमंचे, कारतूस, एक चाकू तथा लूट में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम नवाब निवासी ग्राम बाढ़ी माजरा गंगोह, शावेज उर्फ काला निवासी ग्राम नूनाबड़ी, बड़गांव, मुंतजिर एवं राशिद निवासी सबदलपुर बताया। पुलिस ने चारों का चालान कर दिया है।