{"_id":"587a72c04f1c1b922bbab024","slug":"firing-at-police-in-tigri","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिघरी में पुलिस पर फायरिंग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तिघरी में पुलिस पर फायरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
Updated Sun, 15 Jan 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिघरी गांव में गोकशी पकड़ने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। पुलिस गोकशी कर रहे तीन लोगों को पकड़कर ले जा रही थी। तभी ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर तीनों आरोपियों को हिरासत से छुड़ा लिया।
इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता करते हुए उनके मोबाइल फोन और टोपियां तक छीन ली। बाद में अर्धसैनिक बल के जवानों के साथ गांव में पहुंचे अधिकारियों ने दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत 27 लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
शनिवार को तिघरी गांव के एक मकान में गोकशी करने की सूचना पर छापामारी करने गई पुलिस टीम ने फुलास अकबरपुर गांव निवासी इकरार, तिघरी निवासी अकील और अल्लादिया को गोकशी करते दबोच लिया। पुलिस इन्हें लेकर जाने लगी तो दर्जनों लोगों ने पुलिस का घेराव कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस की ओर से दर्ज की गई रिपोर्ट में आरोप है कि ग्राम प्रधान रईस अहमद के साथ ग्रामीणों ने पुलिस के साथ अभद्रता की और ग्रामीणों ने लाइसेंसी हथियारों से पुलिस टीम पर हमला भी किया। आरोप है कि भीड़ में शामिल लोगों ने पुलिसकर्मियों के मोबाइल फोन और उनकी टोपियां छीन ली तथा गिरफ्त में लिए गए तीनों आरोपियों को छुड़ाकर ले गए।
पुलिस कर्मियों ने बमुश्किल वहां से भागकर जान बचाई। पुलिस टीम पर फायरिंग की सूचना मिलते ही कोतवाल चमन सिंह चावड़ा अर्धसैनिक बल के साथ मौके पर पहुंचे और दबिश देकर एक आरोपी इकरार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने काफी देर तक गांव में तलाशी अभियान भी चलाया।
कोतवाल ने बताया कि पुलिस पर जानलेवा हमला करने के मामले में प्रधान रईस अहमद, इकरार, अकील, अल्लादिया, अनीस अहमद, मुनीर अहमद और नजर समेत 27 लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जबकि, पुलिस पर हमला करने वालों को भी चिह्नित कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।