{"_id":"5a259a2a4f1c1b60678bf506","slug":"fire-in-fireworks-warehouse","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखा गोदाम में लग गई आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पटाखा गोदाम में लग गई आग
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 05 Dec 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
पटाखा गोदाम में लगी आग पर मौके पर पहुंचे विधायक।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के रमपुर मनिहारान में बाजार के बीच में पटाखे के गोदाम में आग लगने से दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। पटाखों की तेज आवाज से आसपास के लोगों में भगदड़ मची रही। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड व मौके पर जमा भीड़ ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता ने बाजार के बीच पटाखा गोदाम बनाने की जांच अग्नि शमन अधिकारी को सौंपी है। पीठ बाजार स्थिति हाजी इस्लाम के पटाखों के गोदाम में सोमवार की दोपहर डेढ़ बजे के करीब आग लग गई।
आग लगने से गोदाम में रखे पटाखों के जलने की आवाज से आस पास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। जिस स्थान पर पटाखों का गोदाम था, वहीं पर अन्य दुकानदारों के गोदाम भी थे। जिन्हें भारी मशक्कत के बाद खाली कराया गया।
विज्ञापन
पटाखों एवं बारूद में आग लगने से गोदाम की छत भी धराशाई हो गई। मौके पर जमा भीड़ ने पानी और रेत से आग को बुझाने का प्रयास किया परंतु आग नहीं बुझी। करीब एक घंटा बाद जब पटाखे जलकर राख हो गए उसके बाद ही आग कुछ कम हुई।
काफी देर बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। बता दें कि जिस स्थान पर पटाखों का गोदाम था वही आसपास रिफाइंड और घी के गोदाम थे। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया गया होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
पटाखा गोदाम में आग लगने की घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी एसके राणा ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की। एसडीएम ने कहा कि बाजार व आबादी के बीच विस्फोटक सामग्री का कोई गोदाम नहीं होना चाहिए इसके बाद भी बाजार के बीच में पटाखों का गोदाम बनाया गया जो अवैध है।
उन्होंने इस बारे में अग्निशमन अधिकारी को जांच के आदेश दिए हैं। इसी बीच मौके पर पहुंचे विधायक मसूद अख्तर, आबिद हसन, विवेकांत, कुलदीप गोयल आदि ने भी घटना की जानकारी ली।