फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   FIR against hundreds, including MPs, legislators

सहारनपुर में हुए बवाल पर सांसद, विधायक समेत सैकड़ों के खिलाफ मुकदमा

Sat, 22 Apr 2017 01:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 22 Apr 2017 01:11 PM IST
विज्ञापन
FIR against hundreds, including MPs, legislators
सड़क दूधली गांव में मौजूद पीएसी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के अंबेडकर शोभायात्रा के दौरान हुए सांप्रदायिक बवाल में पुलिस ने भाजपा सांसद राघव लखनपाल शर्मा, देवबंद विधायक ब्रिजेेश सिंह, गंगोह विधायक प्रदीप चौधरी, रामपुर मनिहारान विधायक देवेन्द्र निम, पूर्व विधायक महावीर राणा, राजीव गुंबर, जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र कश्यप, नगर अध्यक्ष अमित गगनेजा समेत सैकड़ों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने गांव में पथराव, तोड़फोड़, आगजनी करने वाले दोनों समुदायों के 10-10 लोगों चिन्हित करते हुए लगभग 400 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है।

इसके अलावा एसएसपी आवास पर तोड़फोड़ करने के मामले में 8 लोगों को चिन्हित को नामजद कराते हुए लगभग 200 लोगों के खिलाफ एफआईआर कराई गई है।    
  
पुलिस के सामने उत्पात मचाने वाले लोगों पर अब पुलिस कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। पुलिस ने उत्पातियों को तीन ओर से फंसाने का ताना-बाना बुन लिया है।
विज्ञापन


एक तो गांव में दंगा करने वालों के खिलाफ एफआईआर कराई गई है। जिसमें दोनों समुदाय के लोगों के 10-10 लोगों को नामजद किया गया है। जबकि लगभग 400 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस एफआईआर में कमिश्नर की गाड़ी में तोड़फोड़ का मामला भी शामिल है। इसमें 147, 148, 149, 332, 353 आईपीसी एवं 7 क्रिमिनल लॉ एक्ट तथा सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई। 

 जिन लोगों को नामजद किया गया है उनमें एक समुदाय के गुड्डू, साकिर, महमूद, साजिद, अहतेशाम, कादिर, वाजिद, सद्दाम, मरगूब, सलमान, अब्दुल मतीन तथा अजहर शामिल हैं।

जबकि दूसरे समुदाय की ओर से अशोक भारती, विपिन घसौली, राहुल झाम्ब, सुधीर झरौली, जितेंद्र सचदेवा, सरदार कमलजीत, गौरव, अमित पंडित, मुकेश, अमित वत्स, सुमित जसूजा तथा मोहित पंडित शामिल हैं। एफआईआर जनकपुरी थाना एसएसआई जितेंद्र की ओर से कराई गई है।  
 
 

FIR against hundreds, including MPs, legislators
शोभयात्रा में बवाल में क्षतिग्रस्त वाहन
दूसरी एफआईआर एसएसपी आवास पर एवं आवास के बाहर हाईवे पर वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले लोगों पर कराई जा रही है। इस मामले में 8 लोगों को नामजद किया गया है।

यह एफआईआर धारर 147, 148, 149, 332, 353, 436 आईपीसी एवं सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत दर्ज कराई गई। एफआईआर एसएसपी आवास के सिक्योरिटी इंचार्ज एचसीपी राधेश्याम की ओर से दर्ज कराई गई है

जिसमें अशोक भारती, विपिन घसौली, राहुल झाम्ब, सुधीर झरौली, सुधीर पंवार, जितेंद्र सचदेवा, सरदार कमलजीत, गौरव, अमित पंडित, मुकेश, अमित वत्स, सुमित जसूजा तथा मोहित पंडित शामिल हैं।      

जबकि तीसरी एफआईआर इस दंगे में घायल हुए लोगों की ओर से कराई जा रही है। इसमें जो भी घायल हुआ है, पुलिस उन सबका मेडिकल करा रही है। अभी तक आधा दर्जन से अधिक मामले थाना जनकपुरी में पहुंच चुके हैं।

इनमें कुतुबशेर थाना का सिपाही राजवीर, राकेश त्यागी, रईस, मंसूरी और मंसूरी पत्नी की शामिल है। ये सभी लोग घायल है, इनमें रईस की बाइक को आग लगा दी गई थी, जबकि मंसूरी की मारुति वैन में तोड़फोड़ की गई थी। मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल के चालक राकेश कुमार की ओर से भी गाड़ी में तोड़फोड़ करने का मामला दर्ज किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed