फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Female health worker hanged by hanging

महिला स्वास्थ्य कर्मी ने फांसी लगाकर जान दी

Fri, 07 Jul 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 07 Jul 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
Female health worker hanged by hanging
मृतका शालिनी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के देवबंद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एक महिला स्वास्थ्य कर्मी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव कमरे में पंखे पर लटका मिला। दुर्गंध आने पर मकान मालिक ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


 पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें स्वास्थ्य कर्मी ने ससुरालियों पर परेशान करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


जनपद बिजनौर के थाना स्योहारा गांव सिपाईवाला निवासी देवेंद्र की पत्नी शालिनी (37) देवबंद सीएचसी में संविदा पर एक्स-रे टेक्नीशियन के पद पर तैनात थी।

वह रेलवे स्टेशन के समीप स्थित इंदिरा कालोनी में ऋषिपाल के मकान में किराए पर अकेली ही रहती थी। बृहस्पतिवार की सुबह जब कमरे से दुर्गंध आने लगी तो मकान मालिक ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जब शालिनी के कमरे का दरवाजा तोड़ा तो पंखे पर शव झूलता हुआ मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसके नूरपुर निवासी मायके वालों को इसकी जानकारी दी। 

कोतवाल पंकज त्यागी ने बताया कि महिला स्वास्थ्य कर्मी शालिनी के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें ससुराल के लोगों पर परेशान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य कर्मी के दो बच्चे हैं।


परिवार में मनमुटाव होने के कारण वह देवबंद में अकेली ही रहती थी। सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डा. वीके मिश्रा ने बताया कि शालिनी पिछले तीन साल से अस्पताल में संविदा पर एक्स-रे टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत थी। 4 जुलाई को वह आखिरी बार ड्यूटी पर आई थी, लेकिन उसके बाद से अनुपस्थित चल रही थी। वह कुछ परेशान दिखाई पड़ रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed