{"_id":"584071794f1c1be665de74df","slug":"farmer-strangled","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की गला घोंटकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान की गला घोंटकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 02 Dec 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
हत्या पर मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के लखनौती में दूधला में खेत में पानी चलाने गए किसान की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसका शव बृहस्पतिवार सुबह एक खेत में पड़ा मिला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई की तरफ से हत्या की रिपोर्ट गंगोह कोतवाली में दर्ज कराई गई है। परिजन किसी भी तरह की रंजिश से इंकार कर रहे हैं।
गंगोह कोतवाली के गांव दूधला निवासी 40 वर्षीय किसान कृष्णपाल सिंह पुत्र भुल्लण सिंह बुधवार रात आठ बजे खेत में पानी चलाने गया था। रात भर वह नहीं लौटा तो सुबह परिजन उसकी तलाश में निकले।
अपने खेत से आधा किमी पहले गांव के श्याम सिंह के खेत में उसका शव पड़ा मिला। मृतक के गले पर निशान थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह ने शव का पंचनामा भरवा कर उसे पीएम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
मृतक के भाई तीरथपाल सिंह ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसका कहना है कि उसके भाई की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। कृष्णपाल की चार बेटियां है। बड़ी बेटी की उम्र 18 और छोटी आठ साल की है।
पिता की मौत के बाद उनका रो रो कर बुरा हाल था। मृतक के पास करीब 12 बीघा जमीन है। जमीन से ही वह परिवार का भरण पोषण कर रहा था। उधर कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के गले पर निशान थे। हत्या के कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेंगे। हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।