{"_id":"5a1711614f1c1b87698bd5ec","slug":"encounter-in-the-smugglers-and-wild-teams-20-rounds-of-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैर तस्कर और वन्य टीम में मुठभेड़, 20 राउंड हुई फायरिंग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खैर तस्कर और वन्य टीम में मुठभेड़, 20 राउंड हुई फायरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 23 Nov 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खैर तस्करों द्वारा छोड़ी गई टाटा 407।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के बेहट में बुधवार को आधी रात के बाद आरक्षित वन क्षेत्र (शिवालिक जंगल) में खैर तस्कर और वन विभाग की टीम मेें मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से जमकर फायरिंग हुई।
वन विभाग की टीम की घेराबंदी होती देख तस्कर खैर से भरी टाटा 407 छोड़कर भाग निकले। शाकंभरी देवी रेंज के रेंजर की तहरीर पर पुलिस ने 6 को नामजद करते हुए 15 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शिवालिक वन प्रभाग की शाकंभरी देवी रेंज में तैनात रेंजर आरएन किमौटी वनकर्मियों की टीम के साथ बुधवार की आधी रात में गश्त पर थे। भागूवाला गांव के पास उन्हें मुखबिर ने सूचना दी कि जसमोर बीट के जंगल में कुछ तस्कर खैर के पेड़ों का कटान कर रहे हैं।
विज्ञापन
रेंजर ने कोतवाली बेहट पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी एमपी सिंह फोर्स के साथ भागूवाला पहुंचे। यहां से वनकर्मियों एवं पुलिस की संयुक्त टीम जंगल में पहुंची। पुलिस और वन विभाग की टीम को देखकर तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस और वनकर्मियों ने भी जवाबी फायरिंग की। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तस्करों की तरफ से करीब पांच राउंड फायर किए गए। वन विभाग ने दस और पुलिस की तरफ से चार राउंड फायरिंग की गई।
घेराबंदी होती देख तस्कर लकड़ी से भरी टाटा 407, कुल्हाड़े, आरे आदि सामान छोड़कर जंगल की ओर भाग निकले। वन टीम ने सभी सामान को कब्जे में ले लिया गया।
रेंजर ने आरिफ पुत्र ताहिर, शकीम पुत्र शफीक, शौकीन पुत्र वाजिद निवासी गांव कोठड़ी बहलोलपुर थाना बिहारीगढ़, शराफत पुत्र हनीफ व मोमिन पुत्र लतीफ निवासी गांव भूरीवाला नागल थाना मिर्जापुर एवं राजू पुत्र कृष्ण निवासी गांव धौलाकुआं कोतवाली बेहट समेत 15 तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।