फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Crooks clashed with police

पुलिस से भिड़ गए बदमाश, लगी गोली

Tue, 05 Dec 2017 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 05 Dec 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
Crooks clashed with police
पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के देवबंद में चेकिंग कर रहे बड़गांव एसओ पर फायरिंग करके भाग रहे बदमाशों की देवबंद पुलिस तथा स्वाट टीम से मुठभेड़ हो गई। बदमाशों की फायरिंग में देवबंद कोतवाल का हमराह घायल हो गया। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हुआ है।
विज्ञापन


जबकि आरोपी बदमाश का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने आरोपी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी डकैती, हत्या एवं चोरी की घटनाओं में शामिल बताया जा रहा है। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


सोमवार की रात बड़गांव एसओ भूपेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ ग्राम भायला के निकट वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने एक बाइक पर सवार दो लोगों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने अचानक फायरिंग शुरू कर दी और बेलड़ा नहर पटरी पर देवबंद की ओर भागने लगे। जिसमें एसओ बड़गांव बाल बाल बचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़गांव पुलिस ने वायरलेस सेट से सूचना दी। जिस पर देवबंद एसओ पंकज कुमार त्यागी और स्वाट टीम प्रभरी संजय पांडेय देवबंद की ओर से बेलड़ा नहर पटरी पर आगे की ओर से घेराबंदी करने लगे। बदमाशों की बेलड़ा नहर पुलिया पर पुलिस से मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

जिससे देवबंद थाना प्रभारी के हमराह रवि तेवतिया के हाथ में गोली लग गई और वह घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी और बाइक समेत गिर पड़ा। साथी को गिरता देख दूसरा बदमाश अंधेेरे का फायदा उठाकर खेतों में भाग गया।

पुलिस ने आरोपी बदमाश को दबोच लिया। कोतवाल पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि दोनों बदमाश क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। जो एसओ बड़गांव भूपेंद्र सिंह पर फायरिंग कर फरार हुए थे। उन्होंने बताया कि फरार बदमाश की तलाश में जंगलों में कांबिंग की जा रही है।

पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम इरफान निवासी ग्राम कोताना थाना बड़ौत जिला बागपत बताया है। पुलिस के अनुसार इरफान कई बड़ी डकैतियों में शामिल रहा है। पठलोकर में हुई डकैती के मामले में इरफान जेल भ्रा गया था।

बेहट में डकैती के तीन मामलों में शामिल होने का आरोप है जिसके चलते गैंगस्टर लगाई गई है। फतेहपुर में लूट की दो घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है तथा कांधला में शकील चायवाला की हत्या का भी आरोपी है। पुलिस ने घायल आरोपी इरफान और सिपाही रवि तेवतिया को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।


पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर खेतों में मौजूद किसानों में भगदड़ मच गई। दहशत में किसान एक ओर भागने लगे। बाद में माजरा समझ में आने के बाद और गोलियों की आवाजें बंद होने के बाद लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed