फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Cracker factory fire burnt 12 women workers

पटाखा फैक्ट्री में आग,12 महिला मजदूर झुलसी

Tue, 20 Dec 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 20 Dec 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Cracker factory fire burnt 12 women workers
आग की सूचना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के गागलहेड़ी के गांव छज्जपुरा स्थित पटाखा फैक्ट्री में लगी आग से करीब 12 महिला मजदूर झुलस गईं। इनमें से गंभीर तीन महिलाओं को जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


आग से फैक्ट्री में खड़ी कार व दो पहिया वाहन भी जल गए। हादसे के बाद बौखलाया फैक्ट्री मालिक जली कार लेकर मौके से भाग खड़ा हुआ। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।    
विज्ञापन

 
सोमवार शाम साढ़े चार बजे थाना जनकपुरी क्षेत्र अंतर्गत छज्जपुरा गांव में स्थित मंजुला चावला पत्नी जगदीश चावला की पटाखा बनाने की फैक्ट्री में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग की जद में आते ही वहां रखे पटाखे व बारूद धमाके के साथ फटने लगे। आग से वहां काम कर रहीं 12 महिलाएं बुरी तरह झुलस गई। धमाकों की आवाज गागलहेड़ी तक सुनी गई। धमाकों की आवाज सुन कर आसपास के लोग दहशत के मारे घरों से बाहर निकल आए।

सूचना मिलने पर एसओ गागलहेड़ी संजीव कुमार घटनास्थल पर पहुंचे तथा घायल महिलाओं को जिला चिकित्सालय भिजवाया। सीओ फायर तेजवीर सिंह फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के साथ फैक्ट्री पहुंचे। जहां एक घंटे की मशक्कत के बाद तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।    
 
आग लगने एवं बारूद फटने से फैक्ट्री की चारदीवारी क्षतिग्रस्त हो गई तथा फैक्ट्री परिसर में लगे पेड़ भी आग की चपेट में आकर झुलस गए। बताया जाता है कि आग लगने के दौरान फैक्ट्री मालिक भी वहां मौजूद था जो अपनी कार में आग लगने के बावजूद उसे लेकर मौके से भाग खड़ा हुआ। 


चार महिलाओं को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जिनमें विमला (58) निवासी लेबर कालोनी सहारनपुर, चंपा (50) निवासी फतेहपुर जट्ट गंभीर रूप से झुलस गए। जबकि रेशमा (35) तथा बबली (35) को भी चोटें आईं हैं। फिल्हाल उनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। हालत में सुधार बताया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed