फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Conflicts in two sides in a minor dispute, disorder

मामूली विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, हंगामा

Wed, 11 Oct 2017 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 11 Oct 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
Conflicts in two sides in a minor dispute, disorder
झगड़े की जानकारी देते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के देवबंद में भीड़भाड़ वाले मीना बाजार में मंगलवार को एक दुकान के सामने एक्टिवा खड़ी करने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


मामला अलग-अलग समुदाय का होने के चलते वहां अफरा तफरी मच गई। देखते ही देखते बाजार बंद हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भारी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में किया। बाद में व्यापारियों ने कोतवाली में जाकर हंगामा भी किया। इस बीच जानकारी मिलने पर सांसद राघव लखनपाल शर्मा भी देवबंद पहुंच गए। 
विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर कुछ लोग नगर के मीना बाजार में किसी काम से गए थे। इस दौरान उन्होंने आमिल की गारमेंट्स की दुकान के सामने स्कूटी खड़ी कर दी। जिस पर दुकान मालिक के बेटे सलमान ने ऐतराज करते हुए वहां से वाहन को हटाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों के सलमान, दानिश, आमिल, कुलदीप, अब्बल और ओमकुमार घायल हो गए। मारपीट की घटना से वहां अफरा तफरी मच गई और देखते ही देखते दुकानों के शटर नीचे गिरने लगे। कुछ ही देर बाद मीना बाजार पूरी तरह बंद हो गया। 

मारपीट की जानकारी मिलते ही एसडीएम रामविलास यादव, सीओ सिद्धार्थ और कोतवाल पंकज कुमार त्यागी भारी पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों पक्षों के लोगों को समझाकर शांत किया।

कुछ समय बाद व्यापारी कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई की मांग करने लगे। आमिल पक्ष के लोगों का आरोप था कि जब उन्होंने दुकान के सामने वाहन खड़ा करने से मना किया तो उनमें शामिल एक युवक ने खुद को विधायक का भतीजा बताते हुए मारपीट करनी शुरू कर दी। इतना ही नहीं उन्होंने सामान बाहर फेंकते हुए दुकान में तोड़फोड़ भी की। जिससे मामला बिगड़ गया। 

इस बीच दूसरे पक्ष के लोग डाक बंगले पर पहुंचे और विधायक कुंवर ब्रिजेश सिंह को घटना की बाबत बताया। जानकारी मिलने पर सांसद राघव लखनपाल शर्मा भी देवबंद पहुंच गए। उन्होंने अधिकारियों को डाक बंगले पर तलब किया।

सुरक्षा के मद्देनजर बाजार में पुलिस ड्यूटी बढ़ा दी गई है। एसडीएम रामविलास यादव का कहना है कि वाहन खड़ा करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी। जिसके बाद लोगों को समझाकर शांत कर दिया गया।


किसी प्रकार का तनाव नहीं है। यदि कोई अराजक तत्व माहौल खराब करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्षों की तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है। दो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed