फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Child abduction attempts, Hungama

बच्ची के अपहरण का प्रयास, हंगामा

Thu, 17 Mar 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 17 Mar 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Child abduction attempts, Hungama
बच्चों के अपहरण की आशंका के बाद थाने पहुंचे सपा नेता शाजान मसूद। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 थाना कुतुबशेर के पास ढोली खाल क्षेत्र में ई रिक्शा में सवार एक महिला की गोद से उसकी तीन वर्षीय बच्ची के अपहरण के प्रयास को लेकर काफी हंगामा हुआ।
विज्ञापन


क्षेत्र के लोगों ने दो युवकों को पकड़कर जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में कार्रवाई को लेकर थाने पर देर रात काफी हंगामा हुआ। 
विज्ञापन


थाना कुतुबशेर के रेंच का पुल निवासी मौहम्मद नासिर की पत्नी फराह जेबा मंगलवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे घंटाघर की ओर से ई-रिक्शा में घर की ओर आ रही थी। उसकी गोद में उसकी  तीन वर्षीया बेटी नौशीन भी थी। ई रिक्शा को देहरादून चौक निवासी मोहम्मद चांद चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फराह जेबा का आरोप है कि जैसे ही रिक्शा अमृत सिनेमा के सामने पहुंची, तभी एक्टिवा सवार दो बदमाशों ने बराबर में आकर उसकी गोद से उसकी मासूम को छीनने का प्रयास किया। उसके शोर मचाने पर ई रिक्शा रोक चालक चांद ने कुछ लोगों की मदद से दो युवकों को पकड़ लिया।

भीड़ ने दोनों की जमकर धुनाई की और फिर दोनों को थाना कुतुबशेर पर लाया गया। कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर भीड़ ने जमकर हंगामा किया। सपा नेता शाजान मसूद, शयान मसूद भी थाने पहुंचे। उन्होंने सीओ प्रथम सुनीति और थाना प्रभारी से मामले में जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। 

इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए दोनों आरोपियों ने अपने नाम मुनीर और खालिद बताए हैं। दोनों  जनपद मुजफ्फरनगर के थाना जानसठ के तिसंग के रहने वाले हैं और पिछले काफी समय से गुरुद्वारा रोड के निकट मुसाफिर खाने में रहकर फेरी लगा कपड़ा बेच रहे हैं।


बच्ची की मां फराह जेबा की ओर से दोनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। 

मामले को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश
थाने पर हंगामे के दौरान कुछ लोगों ने इस मामले को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश भी की। पकड़े गए युवक अपहरण के प्रयास से इनकार करते रहे। उन्होंने कहा कि वे कई साल से क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उनके बारे में किसी से भी पूछा जा सकता है। पूरी जांच के बिना उन्हें जेल न भेजा जाए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed