{"_id":"576989ef4f1c1b5964b480c5","slug":"child-abduction-attempt","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची के अपहरण का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्ची के अपहरण का प्रयास
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 22 Jun 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
The police rattling on child abduction.
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के देवबंद में कार सवार तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े मां के सामने ही उसकी मासूम बेटी के अपहरण का प्रयास किया। बेटी के शोर मचाने पर बदमाश पास खड़ी कार में बैठकर फरार हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और परिजनों से घटना की जानकारी ली। घटना मोहल्ला पठानपुरा स्थित शास्त्री चौक की है। मंगलवार की सुबह महीपाल सिंह की साढ़े तीन साल की पोती प्रियांसी पुत्री जितेंद्र घर के बाहर अपनी बड़ी बहन छाया की गोद में खेल रही थी।
महीपाल के मुताबिक करीब 10 बजे एक बदमाश बच्चों के पास आकर खड़ा हो गया। उसने छाया से प्रियांसी को टॉफी बिस्कुट दिलाने की बात कहकर लेना चाहा। लेकिन, छाया के इंकार करने पर बदमाश ने जबरदस्ती प्रियांसी को छाया की गोद से छीनना चाहा।
विज्ञापन
प्रियांसी के चिल्लाने की आवाज सुनकर जब उसकी मां रितु घर से बाहर निकली तो छीना झपटी कर रहा बदमाश निकट खड़ी कार में बैठकर फरार हो गया।
हीपाल का आरोप यह भी है कि उक्त कार में दो बदमाश और बैठे हुए थेे। अपहरण की सूचना पर कोतवाल विजय प्रकाश सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
उन्होंने बदमाशों की तलाश में क्षेत्र में चेकिंग अभियान भी चलाया गया, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। कोतवाल ने बताया कि अपहरण की बात झूठी है। बच्चों के पास खड़ा युवक शराबी व पागल किस्म का था।