{"_id":"56f053414f1c1b381cf14d24","slug":"chamber-attorney-pistol-warp-assault","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैंबर में वकील पर तमंचा ताना, मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चैंबर में वकील पर तमंचा ताना, मारपीट
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 22 Mar 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
थाना सदर क्षेत्र में कोर्ट परिसर के चैंबर में बैठक वकील पर तमंचा तानकर मारपीट का मामला सामने आया है।
अधिवक्ता का आरोप है कि तमंचाधारी शख्स आैर दो अन्य साथियों ने उसके साथ मारपीट भी की और फाइलों को भी तितर-बितर कर दिया गया। सदर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
मोहल्ला ख्वाजा जादगान निवासी अधिवक्ता मो. शहजाद के मुताबिक सोमवार दोपहर वह कोर्ट परिसर स्थित अपने चैंबर नंबर 433 में बैठा था। 12.30 बजे हाकमशाहकालोनी निवासी अब्बास दो अन्य लोगों के साथ पहुंचा और उस पर तमंचा तानते हुए जान से मारने की धमकी दी। उसके साथ मारपीट भी की गई।
चैंबर की कई जरूरी फाइलों को इधर उधर फेंक दिया और उसकी जेब से 1800 रुपये की नगदी छीन ली। शोर मचाने पर आसपास के वकीलों ने उसे बमुश्किल बचाया। शहजाद का कहना है कि उसके मकान को बिकवाने की नीयत से इस तरह की घटनाएं की जा रही हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।