फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   burn to Rashoie mata in Gabhali

गभली में रसोई माता को जलाया, गंभीर

Wed, 03 Aug 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 03 Aug 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के गांव गभली में एक रसोई माता पर मिट्टी का तेल डालकर जलाने का आरोप लगाया गया है। परिजनों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के विरुद्घ कठोर कार्रवाई करने की मांग पुलिस  से की है। 
विज्ञापन


गांव हरिपुर निवासी संजय ने बताया कि उसकी विधवा बहन सलोचा गांव गभली में रहती है, जो स्कूल में रसोई माता के रूप में काम करती है। बताया कि कुछ समय पहले गांव के ही एक व्यक्ति ने उसकी बहन की सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लाख रुपये लिए थे।
विज्ञापन


मगर न तो उसने नौकरी लगवाई और न ही रुपये लौटा रहा है। बहन ने रुपये वापस मांगे तो उसके गाली-गलौच किया गया। 
30 जुलाई को उसकी बहन खेत में चारा लेने गई थी। आरोप है कि रुपये लेने वाला व्यक्ति, उसकी पत्नी, बेटी और पुत्रवधू खेत में ही पहुंच गए और उसकी बहन के साथ मारपीट की। उनसे जान बचाकर किसी तरह वह घर आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि हमलावर घर भी पहुंच गए और उसकी बहन पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। इससे सलोचा बुरी तरह से झुलस गई, जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान भी हो चुके हैं। संजय ने उसकी बहन को जलाने वालों के विरुद्घ कठोर से कठोर कार्रवाई करने की मांग पुलिस से की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed