{"_id":"595fd5614f1c1bd42e8b4568","slug":"bride-escorted-to-sleeping-in-laws-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरी दुल्हन ससुरालियों को बेहोश कर जेवर लेकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुटेरी दुल्हन ससुरालियों को बेहोश कर जेवर लेकर फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
दुल्हन का शिकार हुए पीड़ित।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के नानौता में तीन दिन पहले आई दुल्हन बृहस्पतिवार रात को ससुरालवालों को बेहोश कर लाखों रुपये के जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गई। बेहोशी की हालत में पति, सास व ननद को सीएसची पर भर्ती कराया गया।
जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया, जहां शुक्रवार देर शाम तक उन्हें होश नहीं आया था। पीड़ित पक्ष ने थाने पर तहरीर देकर आरोपी दुल्हन को ढूंढने व उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की रहने वाली रूबी की मुलाकात नानौता थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक संजीव कुमार पुत्र कर्ण सिंह से हुई। युवती ने संजीव को बताया कि वह अनाथ है और उसकी शादी भी नहीं हुई है।
विज्ञापन
अनाथ समझकर व युवती की बातों में आकर संजीव ने रूबी से शादी कर ली। दोनों की शादी बिल्कुल सादगी के साथ बीते मंगलवार को बिना दान दहेज के संपन्न हुई।
शादी के बाद दो दिन तक रूबी ससुराल में इस तरह रही कि उसने पति से लेकर सास-ससुर, ननद सहित अन्य परिजनों का मन जीत लिया। इसके बाद बृहस्पतिवार की रात बहू ने खुद खाना बनाया और ससुरालवालों को खिलाया।
उसने उपवास का बहाना बनाकर खुद खाना नहीं खाया। इसके बाद रूबी ने रात करीब 11 बजे घर के सभी सदस्यों को दूध में नशीला पदार्थ डाल कर पिला दिया, लेकिन खुद नहीं पिया। नशीला दूध पीने के बाद सास मेमो देवी, ननद कविता देवी, पति व ससुर कर्ण सिंह बेहोश हो गए।
इसके बाद दुल्हन घर में रखे दो ननदों कविता व पिंकी देवी, सास व उसको शादी में चढ़ाए गए लाखों रुपये के जेवरात सहित हजारों रुपये की नकदी लेकर फरार हो गई।
सुबह करीब 10 बजे तक भी घर के लोग नहीं उठे तो पड़ोसियों को संदेह हुआ। उन्होंने जब घर के अंदर जाकर देखा तो दुल्हन फरार थी और सामान बिखरा हुआ पड़ा था, जबकि घर के चार सदस्य बेहोशी की हालत में पड़े थे।
काफी देर पानी पिलाने के बाद कर्ण सिंह को कुछ होश आया, जबकि संजीव उसकी मां और दोनों बहनें बेहोशी की हालत में थीं। सभी को सीएचसी में पहुंचाया गया। जहां घंटों उपचार के बाद भी जब उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
पीड़ित पक्ष ने इस पूरे मामले की तहरीर देते हुए थानाध्यक्ष यशपाल सिंह से कार्रवाई की मांग की है। उधर बताया जा रहा है कि लुटेरी दुल्हन किसी गैंग की सदस्य है, जिसकी मदद से वह इस पूरी घटना को अंजाम देती है। इससे पूर्व भी वह कई लोगों से शादी कर उन्हें धोखा दे कर लाखों रुपये के जेवरात व नकदी लेकर फरार हो चुकी है।