फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gardener electrocuted while pruning a tree in DU's South Campus

Delhi NCR News: डीयू के दक्षिणी परिसर में पेड़ की छंटाई के दौरान करंट लगने से माली की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
पेड़ों की कटाई के दौरान सोमवार शाम लगा था करंट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के दक्षिणी परिसर में सोमवार शाम को पेड़ों की छंटाई के दौरान बिजली का करंट लगने से 33 वर्षीय एक निजी माली रंजीत की मौत हो गई। माली की मौत के संबंध में सोमवार शाम साढ़े पांच बजे साउथ कैंपस थाने में पीसीआर कॉल प्राप्त हुई।
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और व्यक्ति को सफदरजंग अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतक विश्वविद्यालय परिसर में निजी माली के रूप में काम करता था और पेड़ों की छंटाई के दौरान कथित तौर पर बिजली का करंट लगने से वह बेहोश हो गया। पुलिस ने कहा कि करंट लगने की घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, इस घटना के संबंध में सात सितंबर को साउथ कैंपस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई और आगे की जांच जारी है। मृतक के परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों ने परिसर के बाहर प्रदर्शन कर घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने मृतक की पत्नी को नौकरी और मुआवजा देने की भी मांग की। रंजीत परिवार के साथ श्रीराम जेजे कॉलोनी में रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed