{"_id":"587286c34f1c1b7f02ba82d6","slug":"bloody-struggle-in-amarapur-gari-one-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरपुर गढ़ी में खूनी संघर्ष, एक की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमरपुर गढ़ी में खूनी संघर्ष, एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 09 Jan 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
अमरपुर गढ़ी में संघर्ष के दौरान गोली लगने से घायल बुजुर्ग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरपुर गढ़ी गांव में बच्चों के झगड़े को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनों से पथराव और फायरिंग हुई। जिसमें गोली लगने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
अमरपुर गढ़ी गांव निवासी इकबाल (70) और रागिब (60) के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। रविवार की दोपहर दोनों के बच्चों के बीच खेल खेल में किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। उस समय तो मामला समाप्त हो गया। रात करीब आठ बजे इसी मामले को लेकर दोनों पक्ष लाठी डंडे और हथियारों से लैस होकर आमने सामने आ गए।
दोनों और से पथराव फायरिंग हुई। जिसमें इकबाल सीने में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसी पक्ष के जहांगीर (40), मुंतजिर (50) जबकि दूसरे पक्ष का रागिब, मुशीर (30), बाबर (35) और इंतियाज (25) गोली लगने और पथराव में घायल हो गए। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
सरकारी अस्पताल पहुंचे कोतवाली के एसएसआई राजीव यादव ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। समाचार लिखे जाने तक न तो कोई गिरफ्तारी हुई थी और न ही किसी भी पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी थी।