{"_id":"6ae8d7a8b439f42d9d0240d3","slug":"fir-filed-against-relative-in-case-involving-death-of-an-innocent-child-due-to-a-gunshot-wound-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-168565-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: गोली लगने से मासूम की मौत मामले में रिश्तेदार के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: गोली लगने से मासूम की मौत मामले में रिश्तेदार के खिलाफ एफआईआर
Tue, 03 Nov 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 03 Nov 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
कादीपुर। फुटेहरी बनके गांव में रविवार शाम बरात निकलने के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में गोली लगने से पांच वर्षीय बालक की मौत के मामले में पुलिस ने रिश्तेदार के खिलाफ सोमवार को रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचे शव का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
गांव निवासी उमेश वर्मा की शादी के लिए रविवार शाम बरात जाने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान महेशपुर निवासी अजय वर्मा के लाइसेंसी बंदूक से अचानक गोली चल गई। पेट में गोली लगने से गांव निवासी गिरिवर गोपाल वर्मा के पुत्र अर्श (5) की मौत हो गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार सुबह शव घर पहुंचा तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने गोमती नदी के देवाढ़ घाट पर शव को दफनाया। मृतक के पिता गिरिवर गोपाल के मुताबिक, उनके चाचा घनश्याम वर्मा के घर शादी समारोह चल रहा था।
इसी दौरान उनके फूफा अयोध्या के पूराकलंदर के महेशपुर निवासी अजय वर्मा ने दूल्हे को शादी का जोड़ा पहनाने के लिए अपनी लाइसेंसी बंदूक पास में खड़ी गाड़ी के सहारे रख दी थी। भीड़ के बीच किसी के टक्कर लगने से बंदूक अचानक गिर गई और उससे चली गोली अर्श के पेट में लग गई। कादीपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर अजय वर्मा के खिलाफ दुर्घटनावश गोली चलने की प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।