फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Missing labourer murdered; body dumped in a pond

Sitapur News: लापता मजदूर की हत्या कर तालाब में फेंका शव

Tue, 03 Nov 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 03 Nov 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Missing labourer murdered; body dumped in a pond
सदरपुर। तीन दिन से लापता फत्तेपुरवा गांव निवासी पिंटू भार्गव (20) का शव सोमवार सुबह गांव के बाहर तालाब में उतराता हुआ मिला। परिजनों ने रंजिश के चलते हत्या कर शव तालाब में फेंके जाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद मौके पर एकत्रित परिजनों व ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर आक्रोश भी जताया। मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने परिजनों को समझाकर किसी तरह स्थिति को संभाला। इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सीओ महमूदाबाद कपूर कुमार ने बताया कि 31 अक्तूबर को गुमशुदगी दर्ज की गई थी। परिजनों की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शरीर पर चोटों आदि के निशान स्पष्ट नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार पिंटू भार्गव मजदूरी करते थे। 30 अक्तूबर की रात करीब साढ़े दस बजे शौच जाने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद वह लापता हो गए। काफी तलाश करने के बाद पिता इंदल ने पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सोमवार सुबह गांव की उत्तर दिशा में फत्तेपुरवा चौराहे के निकट स्थित तालाब में पिंटू का शव उतराता मिला। पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने आरोप लगाया कि 24 अक्तूबर को फत्तेपुरवा चौराहे स्थित देशी शराब के ठेके पर मामूली कहासुनी हुई थी। इसके बाद ठेके के सेल्समैन मोतीलालपुरवा गांव निवासी अंकित, कन्हईपुरवा गांव निवासी पम्मू और लवकुश ने पिंटू की पिटाई की थी। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। आरोप है कि इन्हीं तीनों ने पिंटू की हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया। पिंटू के दो भाई व एक बहन हैं। अभी किसी का विवाह नहीं हुआ है। पिता के पास सिर्फ चार बीघा जमीन है। इसलिए पिंटू मजदूरी करके अपना घर चलाते थे।
कब क्या हुआ
24 अक्तूबर: विवाद के बाद आरोपियों ने पिंटू की पिटाई की।
30 अक्तूबर: रात करीब साढ़े दस बजे पिंटू घर से निकले।
31 अक्तूबर: परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई।
2 नवंबर: सुबह करीब नौ बजे तालाब में पिंटू का शव मिला।
2 नवंबर: शव मिलने के बाद करीब दो घंटे तक मौके पर परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जमा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed