फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bloody conflicts, nine injured in two sides

दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, नौ घायल

Wed, 07 Jun 2017 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 07 Jun 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
Bloody conflicts, nine injured in two sides
खूनी संघर्ष में हुए घायल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के बड़गांव के सिरसली कलां गांव में मामूली कहासुनी को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में जमकर धारदार हथियार एवं लाठी-डंडे चले। संघर्ष में दोनों पक्षों के 9 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।  
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के सिरसली कलां गांव निवासी शरीफ पुत्र शगीर अहमद व शहीद पुत्र जहूर के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। मंगलवार की शाम करीब पांच बजे गली में जा रहे एक कुत्ते पर टिप्पणी करने पर दोनों पक्षों के बीच कुछ कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे व धारदार हथियार लेकर आमने सामने आ गए।  दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला बोल दिया।  संघर्ष में पक्ष के हनीफ पुत्र शब्बीर, शरीफ पुत्र शगीर, सलीम पुत्र शरीफ, गरीब पुत्र शगीर व अब्दूल पुत्र शब्बीर तथा नशीमा पुत्री शरीफ तथा दूसरे पक्ष के एजाज पुत्र जहूर,
विज्ञापन
विज्ञापन


सईद पुत्र जहूर, अजहर पुत्र इकराम गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को उपचार हेतु पुलिस ने नानौता अस्पताल भिजवाया है।   थाना प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed