{"_id":"6ad902c9c6fd13afbf09d13a","slug":"three-cylinders-exploded-at-an-lpg-warehouse-two-employees-sustained-burns-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-83415-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एलपीजी गोदाम में धमाकों के साथ फटे तीन सिलेंडर, दो कर्मचारी झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एलपीजी गोदाम में धमाकों के साथ फटे तीन सिलेंडर, दो कर्मचारी झुलसे
विज्ञापन
सरूरपुर गांव में हादसे के दौरान गोदाम में रखे थे 120 सिलेंडर, धमाकों की आवाज से दहशत में आए लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मुजेसर थाना क्षेत्र के सरूरपुर गांव स्थित एलपीजी एजेंसी के गोदाम में बुधवार दोपहर बाद अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से गोदाम में रखे तीन सिलेंडर तेज धमाकों के साथ फट गए। हादसे में एजेंसी के दो कर्मचारी अभिषेक और केशव झुलस गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और वे अपने घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इससे आग को आसपास के क्षेत्र में फैलने से रोक लिया गया।सुरक्षा के मद्देनजर आसपास मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया।
बताया जा रहा है कि घटना के समय गोदाम में करीब 20 भरे हुए और 100 खाली सिलेंडर रखे थे। ऐसे में आग लगने और सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा होने की आशंका थी। हालांकि, दमकल विभाग की तत्परता से आग पर जल्द काबू पा लिया गया। संजय कॉलोनी पुलिस चौकी के इंचार्ज कैलाश खटाना ने बताया कि आगजनी की घटना में दो कर्मचारी झुलसे हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में तीन सिलेंडर फटने की पुष्टि हुई है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।