{"_id":"6ad902a87def9a32b20c6c5a","slug":"postman-killed-nine-injured-in-collision-between-tempo-and-bike-banda-news-c-212-1-sknp1006-153677-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: टेंपो-बाइक की भिड़ंत में डाकिये की मौत, नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: टेंपो-बाइक की भिड़ंत में डाकिये की मौत, नौ घायल
Wed, 21 Oct 2026 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 21 Oct 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
पैलानी (बांदा)। पैलानी थाना क्षेत्र के ककनारे बाबा स्थान के पास दशहरा के दिन सवारियों से भरे टेंपो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
हादसे में बाइक सवार डाक कर्मी की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका सहकर्मी और टेंपो सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को जसपुरा सीएचसी पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हरियाणा के रोहतक जिले के टिटोली गांव निवासी संदीप ने बताया कि उनका भतीजा हर्ष (21) पैलानी में किराये का मकान लेकर रहता था। वह जसपुरा डाक विभाग में डाकिया था। दशहरे के दिन वह हरियाणा के भिवानी जिले के बरवा गांव निवासी अपने सहकर्मी विशाल (21) के साथ बाइक से पैलानी से बांदा जा रहा था।
ककनारे बाबा स्थान के मोड़ पर सामने से आ रहे सवारियों से भरे टेंपो से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में हर्ष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद टेंपो पलट गया।
विज्ञापन
टेंपो सवार चंदपुरवा निवासी विजय बहादुर साहू (35), देवीदीन (48), सिंधनकलां निवासी मोहित (26), अतर्रा निवासी सैना (38), साधना (30), श्याम (35), शीलू (17), राम (70) गंभीर रूप से घायल हो गए। खप्टिहा कलां चौकी इंचार्ज केपी सिंह और कांस्टेबल दीपक ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सभी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
हर्ष के चाचा ने बताया कि वह दो भाइयों में बड़ा था। उसके पिता बृजेंदर सिंह सरकारी नौकरी करते हैं। हर्ष अविवाहित था। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मां मंजू देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पैलानी थाना प्रभारी राममोहन राय ने बताया कि बाइक और टेंपो की भिड़ंत में डाक कर्मी की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
-- -- -- --
खड़े डंपर में घुसा दूसरा डंपर, चालक और खलासी घायल
तिंदवारी (बांदा)। बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह पहलवान बाबा जसईपुर के पास सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से दूसरा डंपर घुस गया। हादसे में खड़े डंपर का चालक मुकेश (42) और दूसरे डंपर का खलासी हनुमान यादव (35) घायल हो गए।
संतकबीरनगर जिले के दीपपुरा, मठइयां, धनकटा निवासी खलासी हनुमान यादव ने बताया कि वह फतेहपुर से गिट्टी लेने कबरई जा रहे थे। बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे पहलवान बाबा के पास सड़क की पटरी पर डंपर खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आ रहा उनका डंपर उससे टकरा गया।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि डंपर का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया। दूसरे डंपर का चालक मुकेश अमेठी जिले के महमूदपुर, पूरेरानी का निवासी है। वह पटरी पर खड़े डंपर के केबिन में बैठा था। हादसे में वह भी घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) तिंदवारी पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ देर यातायात प्रभावित रहा। (संवाद)