फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Woman dies during treatment; negligence alleged

Sultanpur News: इलाज के दौरान महिला की मौत, लापरवाही का आरोप

Wed, 21 Oct 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 21 Oct 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Woman dies during treatment; negligence alleged
दोस्तपुर। कुंभी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती टेकुआ निवासी रोहित की मां श्यामराजी (39) मंगलवार दोपहर मौत हो गई। परिजनों की मांग पर देर शाम पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रोहित के मुताबिक उनकी मां श्यामराजी की सोमवार को अचानक तबीयत खराब हो गई थी। उन्होंने अपनी मां को कुंभी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन

आरोप है कि अस्पताल संचालक ने उनसे 20 हजार रुपये ले लिए थे। मंगलवार दोपहर अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मां श्यामराजी की हालत गंभीर हो गई। वहां से उन्हें अंबेडकरनगर रेफर कर दिया गया। रास्ते में उनकी मां की मौत हो गई। मां का शव लेकर रोहित देर शाम दोस्तपुर थाने में पहुंचे। रोहित ने अपनी मां के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल संचालक के खिलाफ तहरीर दी। दोस्तपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक नारदमुनि सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed