फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP leader accused of grabbing at Rs 2.60 lakh

भाजपा नेता पर 2.60 लाख रुपये हड़पने का आरोप

Fri, 20 Jan 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 20 Jan 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
BJP leader accused of grabbing at Rs 2.60 lakh
ठगी को बताते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के देवबंद के अंबहेटा शेखां के पूर्व ग्राम प्रधान समेत तीन लोगों ने भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष (देवबंद देहात) पर राजस्व विभाग में लेखपाल पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर 2.60 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पत्रकार वार्ता में अंबहेटा शेखां के पूर्व प्रधान ऋषिराज त्यागी, सगीर अहमद और अरविंद त्यागी ने आरोप लगाया कि जुलाई 2015 में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज त्यागी ने एक कैबिनेट मंत्री का हवाला देकर लेखपाल की भर्ती में नौकरी दिलाने के नाम पर मो.आसिफ, प्रभात त्यागी
विज्ञापन


और अखिल त्यागी से सात-सात लाख रुपये लिए थे। आरोप है कि छह महीने तक पंकज चयन प्रक्रिया पूर्ण होने की बात कहता रहा। जब नौकरी नहीं दिला पाया तो उससे रुपये वापस मांगे गए। दबाव पड़ने पर 18.40 लाख रुपये वापस कर दिए गए लेकिन 2.60 लाख रुपये आज तक नहीं दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवंबर माह में पंकज ने उन्हें 2.60 लाख रुपये का चैक दिया, जो बाउंस हो गया। ऋषिराज त्यागी ने इस मामले में भाजपा प्रत्याशी कुंवर ब्रिजेश सिंह की संलिप्तता होने का भी आरोप लगाया है। साथ ही पार्टी हाईकमान से ब्रिजेश सिंह को कमजोर प्रत्याशी बताते हुए टिकट बदले जाने की मांग की है।


पत्रकार वार्ता में अनिल त्यागी, प्रभात त्यागी, रोहित शर्मा, अमरीश त्यागी, कमलकांत त्यागी, कोहिनूर त्यागी, विकास त्यागी, मंगलेश, श्याम त्यागी, वीरेंद्र सिंह गुर्जर, नेपाल सिंह, सुंदर चौधरी आदि उपस्थित रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed