{"_id":"58e3eec14f1c1bf0125b5218","slug":"animal-cutting-report-raided-meat-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु कटान की सूचना पर छापा, मीट बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशु कटान की सूचना पर छापा, मीट बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 05 Apr 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
छापेमारी के दौरान पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में घर के भीतर किए जा रहे पशु कटान की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी करते हुए मौके से मीट और कटान करने के उपकरण बरामद कर लिए।
हालांकि पुलिस की घेराबंदी के बावजूद आरोपी छत के रास्ते से फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने मीट को जांच के लिए भेज दिया है। छापेमारी के दौरान पूरे मोहल्ले में भारी पुलिस बल तैनात रहा।
मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि मोहल्ला पीरजादगान जामा मस्जिद के पास स्थित एक मकान में अवैध रूप से पशु कटान किया जा रहा है। थाना प्रभारी प्रशिक्षु सीओ यतेंद्र नागर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जामा मस्जिद के पास स्थित सद्दु पुत्र नासिर के मकान पर छापेमारी की।
विज्ञापन
पुलिस को देख मकान मालिक घर की छत से कूदकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से मीट के दो कैरेट और पशु कटान इस्तेमाल में लाए जाने वाले उपकरण कब्जे में ले लिए। एसओ ने बताया करीब 20 किलो मीट बरामद हुआ है। मौके पर जांच के लिए पशु चिकित्सा अधिकारी को बुलाया गया।
पशु चिकित्सक के अनुसार प्रथम दृष्टया बरामद मीट गोवंश का है, परंतु जांच के बाद ही सही रिपोर्ट आ पाएगी। थाना प्रभारी यतेंद्र नागर ने कहा कि पुलिस घरों के अंदर अवैध कटान करने वालों के खिलाफ अभियान चला कर कार्रवाई करेगी।