फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Anbehta conflict, 11 injured

अंबेहटा में संघर्ष, 11 घायल

Sat, 09 Jul 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 09 Jul 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Anbehta conflict, 11 injured
पथराव के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के नकुड़ कस्बे के मोहल्ला किला में बच्ची को बाइक का पहिया लगने को लेकर उपजे विवाद पर खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों की तरफ से जमकर पथराव हुआ।
विज्ञापन


इसमें दोनों पक्षों के पांच तथा बीच बचाव करने वाले छह लोग घायल हो गए। गंभीर घायलों को पुलिस ने नकुड़ सीएचसी में भर्ती कराया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पुलिस और पीएसी तैनात किया गया है।
विज्ञापन


करीब नौ साल की बच्ची सादिया मोहल्ला किला में अपनी नानी बासो उर्फ अब्बासिया के पास रहती है। शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे सादिया कुछ समान खरीदने के लिए पास की ही दुकान पर गई थी। इसी दौरान मोहल्ले का ही जावेद पुत्र साना बाइक का बाइक का पहिया उसे लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सादिया की नानी बासो ने इसकी शिकायत जावेद के दादा अख्तर से की तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गया। कहासुनी बढ़ने पर दोनो पक्षों के लोग आमने सामने आ गए और मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की ओर से जमकर एक दूसरे पर पथराव किया गया। 

इसमें दोनों पक्षों के अलावा बीच बचाव कर रहे बाबर पुत्र रफीक, अनीस पुत्र अनवर, मोनू पुत्र साहा, दानिश पुत्र मंसूर, अकबर पुत्र रफीक, शाहनवाज पुत्र सुल्तान, नाजिम पुत्र फतेह, सलमा पुत्री मंजूर समेत करीब 11 लोग घायल हो गए।

 सूचना पर नकुड़ कोतवाल जितेंद्र कुमार, चौकी प्रभारी अरुण पंवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लाठियां फटकार भीड़ को तितर बितर किया। पुलिस ने घटना में शामिल दोनों पक्षों के दस लोगों को हिरासत में ले लिया। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों ने पुलिस ने नकुड़ सीएचसी में भर्ती कराया। 


एहतियात के तौर पर घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। शाम तक किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी थी। कोतवाल जितेंद्र कुमार का कहना है कि शांति भंग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उधर, दूसरी ओर कुछ लोगों द्वारा दोनों पक्षों में समझौता कराने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed