फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   After all, what happened that the employee dumped the official knife

आखिर ऐसा क्या हुआ कि कर्मचारी ने अधिकारी को घोंप दिया चाकू

Fri, 23 Feb 2018 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर Updated Fri, 23 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
After all, what happened that the employee dumped the official knife
अधिकारी को चाकू घोंपा। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर के बड़गांव में छुट्टी न मिलने से आक्रोशित पशु चिकित्सा विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने अपने ही पशु चिकित्सा अधिकारी पर चाकू से जानलेवा हमला कर गंभीर घायल दिया। गुस्साए हमलावर ने खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चिकित्सा अधिकारी को अस्पताल में भर्ती कराया। नानौता क्षेत्र के ग्राम गुडंब में पशु चिकित्सालय पर तैनात पशुधन प्रसार अधिकारी चरण सिंह शुक्रवार की सुबह करीब सवा दस बजे क्षेत्र के गांव चंदपुर में शनिवार को लगने वाले पशु मेले की तैयारी के लिए बाइक से बड़गांव की ओर आ रहे थे।
विज्ञापन


जब वह गांव सिरसली से कुछ आगे बढ़े तो रास्ते में घात लगाकर बैठे उनके ही चिकित्सालय पर तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी घाटेड़ा निवासी अजय और उसके एक साथी ने चरण सिंह को रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय ने चरण सिंह के साथ गाली गलौज शुरू कर दी और फिर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान हमले से गंभीर घायल होकर जब चिकित्साधिकारी जमीन पर गिर पड़े, तो हमलावर घबरा गया। उसने पहले खुद को चाकू से वार कर घायल किया और फिर मौके से फरार हो गया।

सूचना पर थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को रामपुर मनिहारन के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने उन्हें सहारनपुर के लिए रेफर कर दिया।

चरण सिंह को सहारनपुर के मेडीग्राम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें देहरादून रेफर कर दिया। घायल चिकित्साधिकारी चरण सिंह के भाई ग्राम टोली निवासी जोधसिंह ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


जोधसिंह ने बताया कि आरोपी अजय छुट्टी मांग रहा था, लेकिन मेला होने के चलते उसे दो दिन बाद छुट्टी पर जाने के लिए कहा गया था। इसी गुस्से में अजय ने चरण सिंह पर हमला किया है। थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed